• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Inauguration In Raipur: रिमोट का बटन दबाकर सीएम ने छत्‍तीसगढ़ के 99वें उप पंजीयक कार्यालय का किया शुभारंभ

Inauguration In Raipur: नवा रायपुर में नए उप पंजीयक कार्यालय के शुभारंभ से 41 गांव के लोगों को पंजीयन के काम में मिलेगी राहत।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Tue, 17 Aug 2021 03:30:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 17 Aug 2021 03:30:24 PM (IST)
Inauguration In Raipur: रिमोट का बटन दबाकर सीएम ने छत्‍तीसगढ़ के 99वें उप पंजीयक कार्यालय का किया शुभारंभ

Inauguration In Raipur: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के मुखिया यानि मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को अपने निवास कार्यालय से रिमोट का बटन दबाकर नवा रायपुर के सेक्‍टर 29 में नए उप पंजीयक कार्यालय का शुभारंभ किया।इस दौरान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीएम भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्‍तीसगढ़ सरकार जनता से जुड़ी सेवाओं की प्रक्रिया को सरल और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम ने आगे कहा कि नवा रायपुर में पंजीयन कार्यालय की शुरुआत होने से यहां के छह गांव, आरंग के 20 गांव के साथ ही अभनपुर ब्‍लाक के 15 गांव यानि कुल 41 गांव के लोगों को पंजीयन के काम में राहत मिलेगी। पहले इन 41 गांव के लोगों को 40 किलोमीटर दूर रायपुर आना पड़ता था।

सीएम बघेल ने कार्यक्रम के दौरान पंजीयन विभाग के बैकलाग दस्तावेजों की स्कैनिंग के साथ ही डिजिटाइजेशन कार्य और डिजिटल ई-स्टाम्प जैसी सुविधा की शुरुआत की। सीएम बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहले 98 पंजीयन कार्यालय थे, नवा रायपुर के इस कार्यालय के बाद यहां अब 99 पंजीयन कार्यालय हो जाएंगे। छत्तीसगढ़ के विकास में इन पंजीयन कार्यालयों की अहम भूमिका है। सीएम ने नवा रायपुर स्थिति उप पंजीयक कार्यालय में पंजीयन कराने पहुंची ग्राम परसदा की रेखा कोसले को पंजीयन के दस्तावेज सौंपेे गए।


naidunia_image

वर्ष 2020-21 में दस्तावेजों के पंजीयन से छत्तीसगढ़ को 1589 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। इसमें से 545 करोड़ रुपये का राजस्व रायपुर से मिला था। यह पंजीयन विभाग से मिले कुल राजस्व का 34 प्रतिशत है। उन्‍होंने आगे कहा कि जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2018 के बाद से अब तक 5 नये जिलों और 72 नई तहसीलों की स्थापना का निर्णय लिया गया है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा से जुड़े और इंदरशाह मंडावी, सुब्रत साहू, निरंजन दास, इफ्फत आरा, सुशील खलको मुख्यमंत्री निवास में उपस्थित रहे। इनके अलावा नेशनल ई-गवर्नेंस सर्विस लिमिटेड और बैंक आफ बड़ौदा के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम से जुड़े रहे।