• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Income Tax Raid: राइस मिलर के 25 ठिकानों पर छापा, डेढ़ करोड़ रुपये और 12 लाॅकर मिले

रायपुर के राजीव नगर स्थित निवास के साथ ही जवाहर मार्केट, रामसागरपारा, भनपुरी में छापे की कार्रवाई की। छापे की कार्रवाई के दौरान पुलिस लाइन से 50 के कर...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 29 Jan 2025 08:36:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 30 Jan 2025 07:22:36 AM (IST)
Income Tax Raid: राइस मिलर के 25 ठिकानों पर छापा, डेढ़ करोड़ रुपये और 12 लाॅकर मिले
सत्यम बालाजी ग्रुप के ठिकाने में आईटी की टीम ने मारा छापा। - फोटो नईदुनिया

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के साथ महाराष्ट्र, ओडिशा व आंध्रप्रदेश में एक साथ आयकर की कार्रवाई
  2. कच्चे में करोड़ों रुपये के लेनदेन के मामले में लगातार जारी रहेगी आइटी की छापेमारी
  3. कार्रवाई में छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना के आयकर अधिकारी शामिल हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा व आंध्रप्रदेश में आयकर विभाग ने बुधवार को राइस मिलर व ब्रोकर के 25 ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। टीम को अलग-अलग स्थानों से अब तक डेढ़ करोड़ रुपये और 12 लाकर मिले हैं। चावल कारोबारियों के यहां से ज्वेलरी भी मिली है।

जांच टीम ने बुधवार को रायपुर, राजनांदगांव, भिलाई, तिल्दा के साथ महाराष्ट्र के गोंदिया, ओडिशा सहित आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में भी छापा मारा। कच्चे में करोड़ों रुपये के लेनदेन के मामले में यह कार्रवाई चल रही है।

रायपुर में सत्यम बालाजी राइस इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड और साईं हनुमंत ग्रुप से जुड़े सड्डू स्थित राइस मिल के अलावा उनके कई अन्य ठिकानों सहित ब्रोकर के यहां छापे की कार्रवाई की है। कार्रवाई में छत्तीसगढ़, ओडिशा, महाराष्ट्र और तेलंगाना के दो सौ से अधिक आयकर अधिकारी शामिल हैं।


naidunia_image

टीम ने सड्डू स्थित जिस राइस मिल में छापे की कार्रवाई की है, उसी परिसर में छह अन्य राइस मिल संचालित होने की बात सामने आई है। इसी के साथ ही सड्डू मार्ग पर सत्यम बालाजी से जुड़े एक कार शोरूम में आईटी की टीम ने दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान 30 बैंक पासबुक और लाकर मिलने की बात सामने आई है।

खातों में कच्चे में करोड़ों का लेनदेन किया गया है। चावल कारोबारियों द्वारा ब्रोकर के माध्यम से विदेश में चावल निर्यात किया जाता था। इसके दस्तावेज मिले हैं। ब्रोकरों के माध्यम से सेल कंपनी बनाकर निर्यात किए जाने की बात सामने आई है। आयकर की टीम सुबह पांच बजे छापा मारने पहुंची।