• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Raipur: 8 साल से अधूरा पड़ा Skywalk अब होगा पूरा, 37.75 करोड़ में इस कंपनी को दिया गया ठेका

राजधानी रायपुर में 8 साल से अधूरा पड़ा स्काईवाक का निर्माण कार्य फिर से शुरू होने वाला है। इसके लिए पीडव्ल्यूडी की ओर से वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया गय...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 15 Jun 2025 12:58:45 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Jun 2025 01:01:16 PM (IST)
Raipur: 8 साल से अधूरा पड़ा Skywalk अब होगा पूरा, 37.75 करोड़ में इस कंपनी को दिया गया ठेका
स्काईवाक ने निर्माण का काम फिर होगा शुरू

HighLights

  1. 8 साल बाद शुरू होगा स्काईवाक का काम
  2. 37.75 करोड़ में दिया गया निर्माण का ठेका
  3. स्काईवाक का 60 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: राजधानी के शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए आंबेडकर अस्पताल तक प्रस्तावित स्काईवाक (फुट ओवरब्रिज) का अधूरा निर्माण कार्य अब इस सप्ताह से फिर शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग ने पीएसएए कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को इसका ठेका दिया है। एजेंसी के साथ अनुबंध हो चुका है और कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है। अधूरे स्काईवाक को पूरा करने के लिए 37.75 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विभाग के अनुसार सबसे पहले शास्त्री चौक पर रोटरी सहित उपयोगी हिस्सों का निर्माण होगा। ठेकेदार को तय समय सीमा में कार्य पूरा करना होगा। निर्माण कार्य पूर्व स्वीकृत ड्राइंग-डिजाइन के अनुसार किया जाएगा और गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।


चित्रकारी भी धुंधली, पिलर की सजावट मिटने लगी

निर्माण के दौरान स्काईवाक के पिलरों को सुंदर बनाने के लिए की गई पेंटिंग और चित्रकारी भी अब खराब हो चुकी है। रंग उड़ने लगे हैं और जगह-जगह सीलन व धूल जमी है। फाइबर के छज्जे कई जगह से टूटकर उड़ गए हैं। पाथवे की सुरक्षा के लिए जो एल्यूमिनियम की मोटी चादरें लगाई गई थीं, वे भी कई जगह से गिर चुकी हैं।

‌

महत्वपूर्ण बिंदु-

  • नई ठेका- कंपनी पीएसएए कंस्ट्रक्शन, रायपुर
  • कार्य की लागत- 37,75,70,662 रुपये
  • कार्य की जिम्मेदारी- अधूरा निर्माण कार्य पूर्ण करना
  • प्रोजेक्ट स्थिति- आठ साल से अधूरा

यह भी पढ़ें: माओवाद की जमीन पर खिलेगा ''शिक्षा का फूल'',झोपड़ी स्कूलों को मिलेंगे नए भवन

अब तक 50 करोड़ रुपये खर्च

बता दें कि स्काईवाक का करीब 60 प्रतिशत स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है, जिस पर अब तक 50 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। शेष 40 प्रतिशत कार्य अब पूर्ण कराया जाएगा। विभागीय मापदंडों के तहत कार्य की निगरानी होगी और किसी भी स्थिति में निर्माण कार्य सबलेट नहीं किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने गुणवत्ता पर विशेष जोर देने की बात कही है। परियोजना न सिर्फ अधूरी है बल्कि तेज़ आंधी-बारिश के चलते जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इसकी हालत अब इतनी खराब हो चुकी है कि जनसुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

जर्जर हिस्से की मरम्मत से शुरू होगा काम

पीडब्ल्यूडी के मुताबिक ठेका कंपनी को स्काईवाक का अधूरा निर्माण कार्य शुरू करने से पहले जर्जर हो चुके हिस्सों की मरम्मत करनी होगी, जिसके लिए अतिरिक्त लागत और समय की ज़रूरत होगी। संभावना है कि मरम्मत कार्य में भी करोड़ों खर्च हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जून महीने में उपभोक्ताओं को लगेगा ''बिजली का झटका'', विद्युत बिल में जुड़ेगा 7.32 प्रतिशत FPPAS शुल्क

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूडी के मूख्य ब्रिज अभियंता, एसके कोरी ने बताया कि निविदा प्रकि्रया पूरी हो चुकी है। कंपनी को वर्कआर्डर दे दिया गया है। जल्द ही निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य पूर्व स्वीकृत ड्राइंग-डिजाइन के अनुसार किया जाएगा