• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Independent Day Preparation: रायपुर में स्वतंत्रता दिवस पर सलामी देने को जवानों का रिहर्सल जारी

Independent Day Preparation: पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री करेंगे ध्वजारोहण, पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह नौ बजे से शुरू होगा कार्यक्रम।

By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Wed, 11 Aug 2021 10:05:00 AM (IST)Updated Date: Wed, 11 Aug 2021 10:05:34 AM (IST)
Independent Day Preparation: रायपुर में स्वतंत्रता दिवस पर सलामी देने को जवानों का रिहर्सल जारी

रायपुर ( नईदुनिया प्रतिनिधि ) । Independent Day Preparation: राजधानी में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह 15 अगस्त रविवार को पुलिस परेड ग्राउंड में सुबह नौ बजे से गरिमामय तरीके से आयोजित होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समारोह में ध्वजारोहण करेंगे और जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। पुलिस और अद्धसैनिक बलों की टुकड़ियों द्वारा सलामी (गार्ड आफ आनर) दी जाएगी। कार्यक्रम के लिए रिहर्सल शुरू हो गया है। कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स डाक्टरों, पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्वच्छताकर्मियों को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा।

अच्छे कार्य करने वाले व्यक्तियों और शासकीय सेवकों को सम्मानित किया जाएगा। बतादें कि इस वर्ष कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए विशेष सावधानी बरती जा रही है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा कोविड-19 से बचाव के लिए जारी निर्देशों का पालन किया जाएगा तथा मास्क पहनना, सामाजिक दूरी आदि का पालन किया जाएगा। इस अवसर पर सभी शासकीय और सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की रात्रि में प्रदेश के सभी शासकीय, सार्वजनिक भवनों और राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों पर रोशनी की जाएगी।


जनपद और तहसील स्तर पर होंगे सार्वजनिक समारोह:इसी तरह जनपद पंचायत एवं तहसील स्तर पर सार्वजनिक समारोह आयोजित नहीं होंगे। जनपद पंचायत कार्यालयों में जनपद पंचायत अध्यक्ष एवं नगरीय निकायों में निकाय अध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पंचायत मुख्यालय और बड़े ग्राम स्तर में पंचायत मुख्यालयों में सरपंच द्वारा एवं बड़े गांवों में, गांवों के मुखिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाकर, सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान गाया जाएगा।

स्कूलों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में मनेगा उत्सव

ऐसे शैक्षणिक संस्थान जो खुले हुए हैं वहां पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जाएगा तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा, लेकिन रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिता इत्यादि का आयोजन नहीं किया जाएगा। कोरोना के बचाव के लिए बनाए गए नियमों का पालन किया जाएगा।