• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: हैदराबाद-रक्सौल, तिरुपति-रक्सौल और वास्को-जसीडीह एक्सप्रेस सहित 6 ट्रेनें कैंसिल

Indian Railways News: छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वालों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 12:31:19 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 12:34:39 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: हैदराबाद-रक्सौल, तिरुपति-रक्सौल और वास्को-जसीडीह एक्सप्रेस सहित 6 ट्रेनें कैंसिल
Indian Railways: बिलासपुर रूट की 3 ट्रेनें 24 नवंबर से 15 जनवरी तक रद (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. तिरुपति-रक्सौल 7,14 और 10,17 दिसंबर को रद
  2. बिलासपुर रूट की 3 ट्रेनें नवंबर-जनवरी तक कैंसिल
  3. 139 और NTES पर चेक करें ट्रेन स्टेटस

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते दिसंबर में लंबी दूरी की 6 एक्सप्रेस ट्रेनों के कुछ फेरे रद (Train Cancelled) रहेंगे। इनमें हैदराबाद-रक्सौल, तिरुपति-रक्सौल और वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस शामिल हैं।

इन ट्रेनों के 7 से 17 दिसंबर के बीच अलग-अलग तारीखों के फेरे रद्द किए गए हैं। इससे छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, बिहार और गोवा से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी असर पड़ेगा। रेलवे ने यात्रियों से घर से निकलने से पहले 139 या NTES पर ट्रेन का स्टेटस चेक करने की अपील की है।


हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 और 13 दिसंबर को कैंसिल

रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 10 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 13 दिसंबर को अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना नहीं होगी। इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की प्लानिंग दोबारा करनी होगी।

तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस भी प्रभावित, 4 फेरे रद

तिरुपति से बिहार जाने वाली ट्रेनें भी इस काम से प्रभावित होंगी। ट्रेन नंबर 17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस के 7 और 14 दिसंबर के फेरे रद्द रहेंगे। इसी तरह ट्रेन नंबर 17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस 10 और 17 दिसंबर को नहीं चलेगी। यह ट्रेन छत्तीसगढ़ के कई स्टेशनों से होकर गुजरती है, इसलिए यहां के यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा।

वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस भी रद

गोवा से झारखंड जाने वाली ट्रेन भी कैंसिल की गई है। ट्रेन नंबर 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस 11 दिसंबर को रद्द रहेगी। वहीं ट्रेन नंबर 17322 जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस 14 दिसंबर को नहीं चलेगी। रेलवे के नॉन-इंटरलॉकिंग काम के चलते इन ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है।

बिलासपुर से गुजरने वाली 3 एक्सप्रेस ट्रेनें नवंबर से जनवरी तक कैंसिल

महाराष्ट्र से झारखंड और ओडिशा जाने वाले ट्रेन यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक बदलने का काम किया जाएगा। यह काम सीनी-राजखरसावां सेक्शन की अप और डाउन लाइन पर चलेगा।

इसके लिए 24 नवंबर से 15 जनवरी तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम का असर बिलासपुर से होकर चलने वाली ट्रेनों पर भी पड़ेगा। रेलवे ने इस दौरान 3 ट्रेनों को रद्द और 2 ट्रेनों को बदले रूट से चलाने का फैसला किया है। यात्रियों को अपनी यात्रा की तारीख के अनुसार ट्रेन का स्टेटस दोबारा जांचने की सलाह दी गई है।

139 और NTES से चेक कर सकते हैं ट्रेन का स्टेटस

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन जाने से पहले रेलवे हेल्पलाइन 139 या नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) से ट्रेन का वास्तविक स्टेटस चेक कर सकते हैं। रेलवे की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भी ट्रेन के संचालन से जुड़ी जानकारी उपलब्ध रहती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि रद्द ट्रेन के भरोसे स्टेशन के लिए रवाना न हों। यात्रा से पहले ट्रेन नंबर डालकर स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि आखिरी समय में परेशानी से बचा जा सके।