• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

Indian Railway: मार्च से मई तक दर्जनों ट्रेनें प्रभावित, शादी और छुट्टियों के सीजन में यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

Indian Railway News: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे के विभिन्न विकास कार्यों के कारण मार्च से मई तक कई ट्रेनें रद, आंशिक रूप से रद या परि...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 09 Mar 2026 09:47:05 AM (IST)Updated Date: Mon, 09 Mar 2026 09:47:25 AM (IST)
Indian Railway: मार्च से मई तक दर्जनों ट्रेनें प्रभावित, शादी और छुट्टियों के सीजन में यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
विकास कार्यों से रेल यातायात प्रभावित, मार्च से मई तक कई ट्रेनें रद और मार्ग परिवर्तित। फाइल फोटो

HighLights

  1. गोंदिया स्टेशन पर वाशेबल एप्रन निर्माण से ट्रेनें कैंसिल
  2. अकलतरा में यार्ड रिमाडलिंग से मेमू, पैसेंजर सेवाएं बंद
  3. पीक सीजन में कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल संभव

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। शादियों के सीजन और गर्मी की छुट्टियों के बीच रेल यात्रियों (Indian Railway News) की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और ईस्ट कोस्ट रेलवे द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर किए जा रहे बुनियादी ढांचे के विकास और यात्री सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण कार्यों के कारण मार्च से मई के बीच कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

इन कार्यों के चलते कई ट्रेनें रद (Train Cancelled), आंशिक रूप से रद या परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस अवधि में ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को भीड़ और कन्फर्म टिकट पाने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।


पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन

पुरी स्टेशन के आधुनिकीकरण और प्लेटफार्म उन्नयन कार्य के चलते मार्च से मई तक कई लंबी दूरी की ट्रेनें पुरी तक नहीं जाएंगी। इन ट्रेनों को पहले के स्टेशनों से संचालित किया जाएगा।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस, गांधीधाम और वलसाड से आने-जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेनें अब पुरी के बजाय साक्षी गोपाल स्टेशन से संचालित होंगी। वहीं इंदौर-पुरी और पुरी-श्री गंगानगर एक्सप्रेस ट्रेनें बीरपुरुषोतमपुर स्टेशन से ही प्रारंभ और समाप्त होंगी।

गोंदिया स्टेशन पर वाशेबल एप्रन निर्माण

नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन की लाइन संख्या-6 (प्लेटफार्म नंबर-4) पर वाशेबल एप्रन निर्माण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य तीन मई से 24 मई तक चलेगा, जिसके कारण इस अवधि में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।

टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस 24 मई तक रद रहेगी, जबकि रायपुर-इतवारी पैसेंजर 23 मई तक रद रहेगी। इसके अलावा गोंदिया-डोंगरगढ़, गोंदिया-इतवारी और इतवारी-बालाघाट ट्रेनों का संचालन भी पूरी तरह बंद रहेगा।

कुछ ट्रेनों के मार्ग में बदलाव

गोंदिया में चल रहे कार्य के कारण कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी परिवर्तन किया गया है। रीवा-इतवारी-रीवा एक्सप्रेस मई में निर्धारित तिथियों पर गोंदिया के बजाय जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट मार्ग से संचालित होगी।

इसके अलावा बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दो मई से 23 मई तक दुर्ग और गोंदिया के बीच रद रहेगी। वहीं मुंबई-गोंदिया एक्सप्रेस अंजनी और गोंदिया के बीच रद रहेगी।

जबलपुर-गोंदिया पैसेंजर तथा तिरोड़ी और कटंगी की मेमू व डेमू सेवाएं गोंदिया और बिरसोला के बीच रद रहेंगी और इन ट्रेनों का संचालन बिरसोला तक ही सीमित रहेगा।

अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी कार्य

बिलासपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन के अकलतरा स्टेशन पर यार्ड रिमाडलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 30 मार्च से 11 अप्रैल तक चलेगा।

इस दौरान बिलासपुर-रायगढ़ मेमू, रायपुर-गेवरा रोड मेमू और रायपुर-कोरबा पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया गया है। वहीं गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर ट्रेन बिलासपुर तक ही संचालित होगी।

यात्रियों के लिए राहत व्यवस्था

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोरबा-बिलासपुर के बीच हसदेव एक्सप्रेस को पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाने का निर्णय लिया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को कुछ राहत मिल सके।

हालांकि पीक सीजन के दौरान ट्रेनों की संख्या कम होने से यात्रियों को यात्रा योजना बनाने में अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।