• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद रूट पर चलेंगी 3 नई मेमू ट्रेनें

Indian Railways: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयास से छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात मिली है। रेल मंत्रालय ने रायपुर से रावघाट और कुरुद के बीच 3 नई मेमू...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 03:19:41 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 03:23:39 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रायपुर-रावघाट और रायपुर-कुरुद रूट पर चलेंगी 3 नई मेमू ट्रेनें
रायपुर से रावघाट-कुरुद के लिए 3 मेमू ट्रेनों को मंजूरी (AI Generated Image)

HighLights

  1. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पत्र लिखकर दी जानकारी
  2. डेली यात्रियों, किसानों, छात्रों को मिलेगा सीधा लाभ
  3. सांसद ने पीएम मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के लगातार प्रयासों से छत्तीसगढ़ की रेल कनेक्टिविटी को बड़ी उपलब्धि मिली है। रेल मंत्रालय ने रायपुर से रावघाट और कुरुद के बीच 3 नई मेमू पैसेंजर ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे दी है।

रेल मंत्री ने पत्र लिखकर दी जानकारी

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर इन नई ट्रेनों की स्वीकृति की जानकारी दी है। पत्र में कहा गया है कि जनसुविधा और क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करने के लिए इन ट्रेनों को शुरू किया जा रहा है।


मंजूर हुई 3 नई ट्रेनें इस प्रकार हैं

  • गाड़ी सं. 68768 / 68769 : रायपुर - रावघाट मेमू
  • गाड़ी सं. 68772 / 68771 : रायपुर - कुरुद मेमू
  • गाड़ी सं. 68774 / 68773 : रायपुर - कुरुद मेमू

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी रफ्तार

इस सौगात पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उनका लगातार प्रयास रहा है कि क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुगम और सस्ता सफर मिले। उन्होंने रेल मंत्री से मेमू ट्रेनों के लिए अनुरोध किया था, जिसे अब हरी झंडी मिल गई है।

उन्होंने कहा कि रायपुर से रावघाट और कुरुद के बीच ये ट्रेनें शुरू होने से डेली पैसेंजर्स, नौकरीपेशा लोगों, किसानों, व्यापारियों, स्टूडेंट्स और दूर-दराज से राजधानी आने वाले मरीजों को सीधी और तेज यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे समय की बचत होगी और व्यापारिक व सामाजिक संपर्क मजबूत होगा।

पीएम और रेल मंत्री का जताया आभार

सांसद अग्रवाल ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र की डबल इंजन सरकार में छत्तीसगढ़ में बुनियादी ढांचे और रेल नेटवर्क का तेजी से आधुनिकीकरण और विस्तार हो रहा है।

यह भी पढ़ें- CG हाईकोर्ट ने जारी किया 2027 का हॉलिडे कैलेंडर, देखें साल भर की छुट्टियों की लिस्ट... रजिस्ट्री ऑफिस का अलग शेड्यूल