• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railways: गर्मियों की छुट्टियों के बीच रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, रेलवे ने इन 14 ट्रेनों को किया रद, सफर से पहले चेक कर लें लिस्‍ट

Indian Railways: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही लोग घूमने फिरने का प्‍लान बनाते हैं, लेकिन रेलवे ने यात्रियों की समस्‍या बढ़ा दी है। रेलवे ने नान ...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Wed, 17 Apr 2024 08:48:21 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Apr 2024 08:49:00 AM (IST)
Indian Railways: गर्मियों की छुट्टियों के बीच रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, रेलवे ने इन 14 ट्रेनों को किया रद, सफर से पहले चेक कर लें लिस्‍ट

HighLights

  1. - 27 से 30 अप्रैल तक 14 ट्रेनें रद
  2. - सालेकसा स्टेशन से जोड़ी जाएगी लाइन

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Indian Railways: गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही लोग घूमने फिरने का प्‍लान बनाते हैं, लेकिन रेलवे ने यात्रियों की समस्‍या बढ़ा दी है। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव-कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी लाइन को सालेकसा रेलवे स्टेशन से जोड़ने का कार्य के लिए इलेक्ट्रोनिक इंटरलोकिंग का कार्य किया जाएगा। इस इलेक्ट्रोनिक इंटरलोकिंग कार्य में नान इंटरलोंकिंग का कार्य 27 से 30 अप्रैल तक किया जाएगा। इसके लिए 14 ट्रेनें को रद कर दी है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद

दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल। गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल। डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल। गोंदिया से छूटने वाली 08712 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल। गोंदिया से छूटने वाली 08713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल।


नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 08756 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल। रामटेक से छूटने वाली 08751 रामटेक-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल। इतवारी से छूटने वाली 08754 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल।

रामटेक से छूटने वाली 08755 रामटेक-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 08714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल। बालाघाट से छूटने वाली 08715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल।

28 अप्रैल से एक मई तक रद रहने वाली ट्रेनें

28 अप्रैल से एक मई तक गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल। 28 अप्रैल से एक मई तक इतवारी से छूटने वाली 08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद रहेगी।