• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, निरंकारी संत समागम के लिए 20 सितंबर से रुकेंगी चार एक्सप्रेस ट्रेनें

79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 02:48:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 02:48:39 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, निरंकारी संत समागम के लिए 20 सितंबर से रुकेंगी चार एक्सप्रेस ट्रेनें
भोड़वाल माजरी स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव शुरू (AI Generated Image)

HighLights

  1. विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस भी शामिल है
  2. दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस को भी मिलेगा अस्थायी ठहराव
  3. श्रद्धालुओं को समागम आने-जाने में मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। 79वें वार्षिक अंतरराष्ट्रीय निरंकारी संत समागम में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने यात्रा सुविधा बढ़ाई है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल स्थित भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव दिया गया है।

30 सितंबर के बजाय 20 सितंबर से सुविधा

रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए इस अस्थायी ठहराव को तय तारीख से 10 दिन पहले शुरू करने का फैसला किया है। पहले यह व्यवस्था 30 सितंबर से लागू होनी थी। अब यात्रियों को 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक इसका लाभ मिलेगा।


हीराकुंड एक्सप्रेस का समय

रेलवे की समय-सारणी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 20807 विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 20 सितंबर से 31 अक्टूबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर दोपहर 15:48 बजे पहुंचेगी और 15:50 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस सुबह 05:56 बजे स्टेशन पहुंचेगी और 05:58 बजे आगे रवाना होगी।

दुर्ग-ऊधमपुर एक्सप्रेस भी शामिल

ट्रेन संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कप्तान तुषार महाजन (ऊधमपुर) एक्सप्रेस सुबह 08:41 बजे भोड़वाल माजरी पहुंचेगी और 08:43 बजे रवाना होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 20848 शहीद कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस सुबह 09:35 बजे पहुंचेगी और 09:37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इस व्यवस्था से देशभर से समागम में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।