रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। गर्मी छुटिटयां होते ही ट्रेनों में बाहर घूमने वालों की भीड़ बढ़ जाती है। ऐसे ट्रेनों में दबाव बढ़ जाता है और रिजर्वेशन मिलना भी मुश्किल हो जाता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बल्हारशाह और ठाकुरनगर (कोलकाता) के बीच एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन की शुरू करने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन बल्हारशाह-ठाकुरनगर स्पेशल ट्रेन 27 मार्च को तथा ठाकुरनगर-बल्हारशाह स्पेशल ट्रेन 30 मार्च, 2022 को चलाई जा रही है। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
जानिए बल्हारशाह-ठाकुरनगर स्पेशल ट्रेन का पूरा शेडयूल
यह गाड़ी बल्हारशाह-ठाकुरनगर स्पेशल ट्रेन रविवार को बल्हारशाह से 21.30 बजे रवाना होकर चंद्रपुर 21.40 बजे, नागपुर 00.40 बजे तथा गोंदिया स्टेशन में अगले दिन आगमन 2.43 बजे प्रस्थान 2.45 बजे, दुर्ग स्टेशन में आगमन 5.15 बजे प्रस्थान 5.20 बजे, रायपुर स्टेशन में आगमन 5.55 बजे प्रस्थान 6.05 बजे रवाना होकर महासमुंद, बागबहरा, काम्ब्रगानवी, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुडा, रायगढ़, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, विजयनगरम जंक्शन, ब्रह्मपुर, छत्रपुर, भुवनेश्वर, कटक, खड़गपुर जंक्शन, कोलकाता एवं ठाकुरनगर स्टेशन में आगमन 11.20 बजे पहुंचेगी। ठीक इसी तरह ठाकुरनगर-बल्हारशाह स्पेशल ट्रेन 30 मार्च को ठाकुरनगर (कोलकाता) से 13.30 बजे रवाना होगी तथा कोलकाता, खड़गपुर जंक्शन, कटक, भुवनेश्वर, छत्रपुर, ब्रह्मपुर, विजयनगरम जंक्शन, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, मुनिगुडा, रायगढ़, पार्वतीपुरम, बगबहरा, काम्ब्रगानवी, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुडा, महासमुंद होकर रायपुर 15.55 बजे, दुर्ग 16.55 बजे, गोंदिया 19.15 बजे, नागपुर 22.10 बजे एवं 03.00 बजे बल्हारशाह पहुंचेगी।
विशाखापट्नम-कोरबा-विशाखापट्नम एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त कोच की सुविधा
रायपुर। (नईदुनिया प्रतिनिधि)। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली विशाखापट्नम-कोरबा-विशाखापट्नम एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है। यह सुविधा विशाखापट्नम-कोरबा एक्सप्रेस में 03 अप्रैल से 02 मई 2022 तक तथा कोरबा-विशाखापट्नम एक्सप्रेस में 04 अप्रैल से 03 मई 2022 तक उपलब्ध रहेगी।