• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेल यात्री ध्यान दें: आठ दिन रद रहेगी कोचुवेलि-कोरबा एक्सप्रेस, कई ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव, चेक करें लिस्‍ट

Indian Railways: विजयवाड़ा-गोधरा जंक्शन के बीच नान इंटरलाकिंग कार्य की वजह से कोरबा से चलने वाली कोचुवेलि एक्सप्रेस को दोनों तरफ से आठ दिनों के लिए रद ...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Wed, 24 Apr 2024 09:49:33 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Apr 2024 09:50:50 AM (IST)
रेल यात्री ध्यान दें: आठ दिन रद रहेगी कोचुवेलि-कोरबा एक्सप्रेस, कई ट्रेनों के रूट में किया गया बदलाव, चेक करें लिस्‍ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Indian Railways: दक्षिण मध्य रेलवे अंतगर्त सिकंदराबाद रेल मंडल के काजीपेट जंक्शन-कोंडापल्ली सेक्शन और विजयवाड़ा रेल मंडल के विजयवाड़ा-गोधरा जंक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन का काम किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने नान इंटरलाकिंग कार्य कराने कोरबा से चलने वाली कोचुवेलि एक्सप्रेस को दोनों तरफ से आठ दिनों के लिए रद कर दिया है।

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कोरबा से होकर चलने वाली ट्रेन नंबर 22647 कोरबा-कोचुवेलि एक्सप्रेस एक, चार, आठ, 11, 15, 18 और 22 मई को रद रहेगी। इसी तरह ट्रेन नंबर 22648 कोचुवेलि-कोरबा एक्सप्रेस 29 अप्रैल और दो, छह, नौ, 13, 16 और 20 मई को रद रहेगी।


परिवर्तित मार्ग से दौड़ेगी ये ट्रेनें

28 अप्रैल और नौ, 15 और 21 मई को विशाखापटनम से चलने वाली ट्रेन नंबर 20805 विशाखापटनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम-वियजयवाड़ा-रायगढ़-टिटलागढ़-रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी। जबकि नई दिल्ली से चलने वाली ट्रेन नंबर 20806 नई दिल्ली- विशाखापटनम एक्सप्रेस 28 अप्रैल नौ, 15 और 21 मई को परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम, वियजयवाड़ा, रायगढ़,टिटलागढ़, रायपुर, नागपुर होकर रवाना होगी।

इसी तरह से दो, नौ और 16 मई को विशाखापटनम से चलने वाली ट्रेन नंबर 20803 विशाखापटनम-गांधीधाम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम, वियजयवाड़ा, रायगढ़, टिटलागढ़, रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी। 28 अप्रैल और पांच एवं 19 मई को गांधीधाम से चलने वाली ट्रेन नंबर 20804 गांधीधाम-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम, वियजयवाड़ा, रायगढ़, टिटलागढ़, रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।

28 अप्रैल और पांच व 19 मई को पूरी से चलने वाली ट्रेन नंबर 20819 पूरी-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम, वियजयवाड़ा, रायगढ़, टिटलागढ़, रायपुर, नागपुर होकर रवाना होगी।एक, आठ और 15 मई को ओखा से चलने वाली ट्रेन नंबर 20820 ओखा-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम, वियजयवाड़ा, रायगढ़,टिटलागढ़, रायपुर-नागपुर होकर रवाना होगी।

29 अप्रैल और तीन, छह, 10, 17 और 20 मई को विशाखापटनम से चलने वाली ट्रेन नंबर 12803 विशाखापटनम-निज़ामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम, वियजयवाड़ा, रायगढ़, टिटलागढ़, रायपुर, नागपुर होकर रवाना होगी। 28 अप्रैल, और एक, पांच,आठ, 15 और 19 मई को निज़ामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन नंबर 12804 निज़ामुद्दीन-विशाखापटनम एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग विशाखापटनम, वियजयवाड़ा, रायगढ़, टिटलागढ़, रायपुर, नागपुर होकर रवाना होगी।