• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 25, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railways News: अब रायपुर से राजिम तक का सफर होगा आसान, अगले हफ्ते से चलेंगी 3 मेमू, जानिए टाइमिंग

रायपुर और राजिम के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को जल्द ही मेमू ट्रेनों की सुविधा प्रदान की जाएगी। रेलवे बोर्ड ने रायपुर-राजिम मेमू (Raipur to R...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Fri, 25 Jul 2025 08:23:35 AM (IST)Updated Date: Fri, 25 Jul 2025 08:24:42 AM (IST)
Indian Railways News: अब रायपुर से राजिम तक का सफर होगा आसान, अगले हफ्ते से चलेंगी 3 मेमू, जानिए टाइमिंग
रायपुर-राजिम मेमू को मंजूरी

HighLights

  1. पहली सेवा रायपुर से प्रस्थान: 04:45 बजे
  2. दूसरी सेवा रायपुर से प्रस्थान: 09:00 बजे
  3. अंतिम सेवा रायपुर से प्रस्थान: 16:20 बजे

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : रायपुर से अभनपुर होते हुए अब यात्री सीधे राजिम तक ट्रेन से सफर कर सकेंगे। रेलवे बोर्ड ने रायपुर-राजिम मेमू (Raipur to Rajim train) को मंजूरी दे दी है और इसका टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है और आगामी सप्ताह से ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।

रेलवे के अनुसार, रायपुर से राजिम (Raipur to Rajim train) के लिए तीन मेमू ट्रेन सेवाओं को मंजूरी दी गई है, जो प्रतिदिन सुबह, दोपहर और शाम को संचालित होंगी। दो मेमू पहले से रायपुर-अभनपुर रूट पर चल रहीं थीं, जिन्हें अब राजिम तक विस्तार दे दिया गया है। वहीं एक नई मेमू को भी मंजूरी दी गई है।


बता दें कि इन ट्रेनों का वाणिज्यिक ठहराव मंदिर हसौद, सीबीडी, केंद्री, अभनपुर और माणिकचौरी में होगा। सभी सेवाएं प्रतिदिन संचालित होंगी।

आगे धमतरी तक विस्तार की तैयारी

रेलवे के अफसरों के मुताबिक अभनपुर से धमतरी के बीच भी गेज कन्वर्जन का काम तेजी से जारी है। 15 किमी तक का कार्य बाकी है और इसे 31 अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद रायपुर से धमतरी तक ट्रेन सेवा भी शुरू हो सकती है।

तीन मेमू ट्रेनों का संचालन

  • पहली सेवा- रायपुर से प्रस्थान: 04:45 बजे, राजिम आगमन: 06:20 बजे, राजिम से वापसी: 06:45 बजे, रायपुर वापसी: 08:02 बजे

  • दूसरी सेवा- रायपुर से प्रस्थान: 09:00 बजे, राजिम आगमन: 10:35 बजे, राजिम से वापसी: 11:10 बजे, रायपुर वापसी: 11:45 बजे

  • अंतिम सेवा- रायपुर से प्रस्थान: 16:20 बजे, राजिम आगमन: 18:00 बजे, राजिम से वापसी: 19:20 बजे, रायपुर वापसी: 20:15 बजे

यह भी पढ़ें: Indian Railways News: रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में 21 से 30 अगस्त तक 24 ट्रेनें रद्द, यात्रा से पहले जरूर देखें यह लिस्ट

ट्रेन संचालन की तैयारी पूरी

रेलवे के अनुसार, सबकुछ ठीक रहा तो 25 जुलाई से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। सुरक्षा आयुक्त द्वारा पहले ही ट्रायल रन कर अनुमति दी जा चुकी है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की टाइमिंग इस तरह तय की गई है कि सुबह स्कूल और दफ्तर जाने वालों, दोपहर में लौटने वालों और शाम के सफर करने वालों सभी को इसका लाभ मिले।