• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेल यात्रियों के लिए काम की खबर: अब ट्रेन में बुक कर सकेंगे मनपसंद सीट, रेलवे ने तैयार किया साफ्टवेयर

Indian Railways News: हवाई जहाज और सिनेमा हाल के टिकट की तर्ज पर अब रेलवे यात्रियों को ट्रेनों में मनपसंद सीट देने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी में...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 16 Apr 2024 12:42:08 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Apr 2024 12:43:17 PM (IST)
रेल यात्रियों के लिए काम की खबर: अब ट्रेन में बुक कर सकेंगे मनपसंद सीट, रेलवे ने तैयार किया साफ्टवेयर

HighLights

  1. - रेलवे ने तैयार किया साफ्टवेयर नया सिस्टम जल्द करेंगे लागू l
  2. - एक क्लिक में उपलब्ध हो जाएगी बर्थ की सूचीl

सतीश पांडेय/रायपुर। Indian Railways News: हवाई जहाज और सिनेमा हाल के टिकट की तर्ज पर अब रेलवे यात्रियों को ट्रेनों में मनपसंद सीट देने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। इसके लिए नया साफ्टवेयर लगभग तैयार है। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के अधिकारियों के मुताबिक व्यवस्था लागू होने पर देशभर के यात्रियों को घर बैठे ही खाली बर्थ की सूची उपलब्ध होगी। यात्रियों को अपर-लोअर या फिर विंडो सीट पसंद करने का अधिकार भी नई व्यवस्था में मिलेगा। व्यवस्था के अंतर्गत यात्रियों को यह भी पता चल जाएगा कि यात्रा की तारीख को ट्रेन में कितनी सीटें खाली हैं और उनकी जगह क्या है।

ऐसे कर सकेंगे सीट बुक

रायपुर रेलवे मंडल के अधिकारियों ने बताया कि नए एप के जरिए ट्रेन का नाम और यात्रा की तिथि डालकर सर्च करते ही एसी से लेकर स्लीपर क्लास तक के कोच का डायग्राम यात्रियों की मोबाइल स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा। डायग्राम देखकर यात्री अपनी पसंद की सीट आसानी से बुक कर सकेंगे। जिन बर्थ या सीट को पूर्व में ही आरक्षित कर लिया गया होगा, उन पर निशान लगा होगा। खाली बर्थ या सीट पर कोई निशान नहीं होगा।


दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ विकास कश्यप ने कहा, यात्रियों को मनपसंद सीट उपलब्ध कराने के लिए नया साफ्टवेयर लगभग तैयार है। जल्द ही एप को लांच किया जाएगा। इस प्रणाली के विकसित होने के बाद यात्रियों को यह भी पता चल जाएगा कि ट्रेनों में कितनी सीटें खाली हैं। वे पसंद के अनुसार टिकट बुक कर सकेंगे।

टिकट की दरों पर अभी साध रखी है चुप्पी

मनपसंद सीटों के चुनाव का विकल्प देने वाली व्यवस्था लागू करने की तैयारी तो की जा रही है लेकिन टिकटों की कीमतों पर अभी रेलवे के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं रेलवे सूत्रों के अनुसार मनपसंद सीट प्राप्त करने के लिए यात्रियों को अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है।