• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में खराब मौसम... दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, पूर्व सीएम बघेल समेत कई दिग्गज नेता थे सवार

राजधानी रायपुर में गुरुवार रात खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5138 निर्धारित समय पर लैंड नहीं कर सकी।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 10:55:02 PM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 10:55:02 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ में खराब मौसम... दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट नागपुर डायवर्ट, पूर्व सीएम बघेल समेत कई दिग्गज नेता थे सवार
छत्तीसगढ़ में खराब मौसम... दिल्ली-रायपुर इंडिगो फ्लाइट नागपुर डायवर्ट

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरुवार रात खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण दिल्ली से रायपुर आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-5138 निर्धारित समय पर लैंड नहीं कर सकी। यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पायलट ने विमान को नागपुर एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट कर दिया, जहां फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।

विमान को रनवे पर उतारना संभव नहीं

जानकारी के अनुसार रायपुर में देर शाम से बारिश और खराब मौसम का दौर जारी है। मौसम खराब होने से दृश्यता प्रभावित हो गई थी, जिसके चलते विमान को रनवे पर उतारना संभव नहीं हो पाया। रायपुर एयरपोर्ट के आसपास कुछ समय तक विमान ने मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा में चक्कर लगाए, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने पर पायलट ने विमान को नागपुर ले जाने का निर्णय लिया।


कई प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि सवार

इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ की राजनीति से जुड़े कई प्रमुख नेता और जनप्रतिनिधि सवार थे। इनमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह तथा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास शामिल हैं।

naidunia_image

फ्लाइट के नागपुर डायवर्ट होने के बाद यात्रियों के रायपुर पहुंचने में देरी होने की संभावना है। एयरलाइन की ओर से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि खराब मौसम के बावजूद विमान की सुरक्षित लैंडिंग करा ली गई और सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।

मौसम की वजह से लिया गया फैसला

विमानन सूत्रों के अनुसार खराब मौसम और कम दृश्यता की स्थिति में विमान को उतारना जोखिमपूर्ण हो सकता था। ऐसे में सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए फ्लाइट को वैकल्पिक एयरपोर्ट नागपुर भेजा गया। नागपुर एयरपोर्ट पर विमान के सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों ने भी राहत महसूस की।

प्रमुख नेता थे विमान में सवार

  • भूपेश बघेल, पूर्व मुख्यमंत्री
  • दीपक बैज, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
  • अरुण साव, उपमुख्यमंत्री
  • रेणुका सिंह, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री
  • गौरीशंकर श्रीवास, भाजपा प्रवक्ता

यह भी पढ़ें- रायपुर की लेडी डॉन मुस्कान के खिलाफ बड़ा एक्शन, सात जिलों में घुसने पर लगी रोक; 20 से ज्यादा केस

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।