• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर एयरपोर्ट पर 'स्नेहल पटेल' बनकर घूम रहा था इंदौर का कुलदीप, फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़ा गया, भेजा गया जेल

रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान फर्जी आधार कार्ड के सहारे यात्रा करने की कोशिश कर रहे कुलदीप सिंघल को गिरफ्तार किया गया है। वह कुलदीप पटेल के...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 15 Mar 2026 12:46:33 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Mar 2026 12:46:33 AM (IST)
रायपुर एयरपोर्ट पर 'स्नेहल पटेल' बनकर घूम रहा था इंदौर का कुलदीप, फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़ा गया, भेजा गया जेल
रायपुर एयरपोर्ट पर फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़ा गया इंदौर का आरोपी (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. रायपुर एयरपोर्ट पर फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़ा गया इंदौर का आरोपित
  2. पुलिस ने आरोपी को फर्जी आधार कार्ड के साथ पकड़ा, भेजा गया जेल
  3. सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से आरोपी की साजिश पकड़ी गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान फर्जी आधार कार्ड के सहारे यात्रा करने की कोशिश कर रहे कुलदीप सिंघल को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित कुलदीप स्नेहल राजू भाई पटेल के नाम से जारी एयर टिकट पर रायपुर से इंदौर जाने की तैयारी में था, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से उसकी साजिश पकड़ी गई।

पुलिस जांच में फर्जी आधार कार्ड का पता चला

पुलिस के अनुसार 12 मार्च को नियमित सुरक्षा जांच के दौरान आरोपित द्वारा प्रस्तुत आधार कार्ड की सत्यता पर संदेह होने पर जांच की गई। जांच में पता चला कि आधार कार्ड फर्जी है। आरोपित ने स्नेहल राजू भाई पटेल के आधार कार्ड में अपना फोटो लगाकर उसे फर्जी तरीके से तैयार किया था और उसी दस्तावेज के आधार पर विमान यात्रा करने का प्रयास कर रहा था।


यह भी पढ़ें- 'तुम मुझे जानते नहीं हो...' कहकर रायपुर में पुलिस से भिड़ा शराबी, समझाने पर टीआई से की मारपीट, कंधा हुआ डिस्लोकेट

आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया

आरोपी इंदौर के बरपानी धाम स्थित श्रद्धा श्री कॉलोनी का निवासी है। वर्तमान में वह कृष्णा एवेन्यू फेस-1, लिम्बोदी, खंडवा रोड, थाना तेजाजी नगर, जिला इंदौर (मध्य प्रदेश) में रह रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।