• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Missing Gulam Mustafa: आगरा के झुमका इलाके में दिखा मुस्तफा जैसा मासूम, रायपुर पुलिस टीम रवाना

Missing Gulam Mustafa: सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जा पहुंची। 11 अगस्त की रात से तीन साल का गुलाम मुस्तफा है लापता।

By Shashank.bajpaiEdited By: Shashank.bajpai
Publish Date: Mon, 23 Aug 2021 10:24:49 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Aug 2021 10:24:48 AM (IST)
Missing Gulam Mustafa: आगरा के झुमका इलाके में दिखा मुस्तफा जैसा मासूम, रायपुर पुलिस टीम रवाना

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Missing Gulam Mustafa: टिकरापारा की चौरसिया कॉलोनी से तीन साल के लापता मासूम की तलाश में रायपुर पुलिस आगरा गई है। पुलिस को आगरा के झुमका थाना क्षेत्र से मुस्तफा से मिलती-जुलती शक्ल के बच्चे की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल वहां टीम रवाना की गई। उल्लेखनीय है कि 11 अगस्त को चौरसिया कॉलोनी से रात लगभग नौ बजे तीन साल का गुलाम मुस्तफा खेलते-खेलते लापता हो गया।

घर के सामने बड़ा नाला है। बच्चे के लापता होने के बाद पुलिस की टीम ने उसे लगातार नाले के अलावा अन्य जगह खोजा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला सका। पुलिस बच्चे के अपहरण के एंगल से भी मामले की जांच कर रही थी। मगर, अभी तक उसके बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।


इस बीच शनिवार रात पुलिस को आगरा से फोन के जरिए सूचना मिली कि गुलाम मुस्तफा बच्चे की शक्ल से मिलता-जुलता बच्चा वहां देखा गया है। इसके बाद रायपुर की पुलिस टीम वहां पहुंची है। पुलिस की टीम बच्चे की तलाश कर रही है।

इंटरनेट मीडिया पर स्वजनों ने लगाई है गुहार

बच्चे के लापता होने के बाद से स्वजनों का हाल बेहाल है। उन्होंने बच्चे की खोज के लिए इंटरनेट मीडिया पर तस्वीर वायरल की है। स्वजनों ने पता देने या बच्चे को खोजने वाले को 60 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है।

वर्जन

पुलिस की एक टीम को सूचना के आधार पर आगरा भेजा गया है। टीम वहां बच्चे की खोज में जुटी है।

- तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायपुर