• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर में 36 घंटे में तीन हत्याएं... कहीं बेवफाई बनी वजह, कहीं लिव-इन विवाद, चौकीदार हत्याकांड अब भी रहस्य

राजधानी और आसपास के इलाकों में सोमवार से मंगलवार के बीच हुई तीन अलग-अलग हत्या की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। तीनों मामलों की पर...और पढ़ें

By Manish MishraEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 04:49:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 04:49:25 PM (IST)
रायपुर में 36 घंटे में तीन हत्याएं... कहीं बेवफाई बनी वजह, कहीं लिव-इन विवाद, चौकीदार हत्याकांड अब भी रहस्य
रायपुर में 36 घंटे में तीन हत्याएं

HighLights

  1. राजधानी में 24 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग हत्याएं
  2. इंस्टाग्राम प्यार और लिव-इन में शक के चलते दो की हत्या
  3. अभनपुर में चौकीदार का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी और आसपास के इलाकों में सोमवार से मंगलवार के बीच हुई तीन अलग-अलग हत्या की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। तीनों मामलों की परिस्थितियां अलग-अलग हैं, लेकिन परिणाम एक ही रहा- तीन लोगों की जान चली गई। इनमें दो मामलों में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अभनपुर में चौकीदार की हत्या अब भी रहस्य बनी हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, बेवफाई के शक में प्रेमिका की हत्या

डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित तालाब में मिली अज्ञात युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतका की पहचान टिकरापारा निवासी नंदनी जैन के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि उसकी हत्या उसके प्रेमी करण तांडी ने की थी। पुलिस के अनुसार, नंदनी और करण की तीन वर्ष पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए और वे लगातार संपर्क में रहने लगे। हालांकि पिछले कुछ महीनों से दोनों के रिश्तों में तनाव बढ़ गया था। आरोपी को नंदनी पर बेवफाई का शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।


घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर करण ने नंदनी का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित तालाब में फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

लिव-इन पार्टनर से विवाद, युवती की मौत

दूसरी घटना मुजगहन थाना क्षेत्र के बोरियाकला स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की है। यहां बीएड की पढ़ाई कर रही कांकेर निवासी भारती नेताम की उसके लिव-इन पार्टनर सावंत बघेल ने हत्या कर दी। आरोपी ने मारपीट के बाद भारती का गला दबा दिया। घटना के बाद आरोपी युवती को बेसुध हालत में मेकाहारा (अंबेडकर अस्पताल) लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की पुष्टि होते ही आरोपी अस्पताल से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने बाद में उसे हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

मुजगहन पुलिस के अनुसार, भारती नेताम पिछले छह-सात महीनों से कोंडागांव निवासी सावंत बघेल के साथ बोरियाकला में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। मृतका की शिक्षिका बहन ने पुलिस को बताया कि सावंत अक्सर भारती के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। 4 अगस्त की रात भारती ने फोन कर अपनी बहन को बताया था कि सावंत ने उसके साथ मारपीट की है और वह वापस गांव कोकपुर लौटना चाहती है। परिजनों के अनुसार, 5 अगस्त को मेकाहारा पहुंचने पर भारती का शव स्ट्रेचर पर मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान मिले थे।

अभनपुर में चौकीदार की गला घोंटकर हत्या, पुलिस के सामने कई सवाल

तीसरी घटना अभनपुर थाना क्षेत्र के टोकारो छांटा तालाब की है, जहां मछली पालन केंद्र में चौकीदारी करने वाले जलसिंह सिदार की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। मृतक मूल रूप से ओडिशा के बरगढ़ जिले का रहने वाला था। उसके परिजन पास के ही एक अन्य मछली पालन केंद्र में काम करते हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के इस विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए 23 देशों के छात्रों में मची होड़, बांग्लादेश से आए सबसे अधिक आवेदन

प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। मृतक की किसी से पुरानी रंजिश थी या फिर चोरी अथवा किसी अन्य कारण से वारदात को अंजाम दिया गया, इन सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।