स्कूलों में यूथ क्लब गठित करने के निर्देश
htgvwh> lRo=wrlgt Œr;rlr ôfqU˜ rNGt rJCtd lu ôfqU˜tü bü gq: ¢˜c drX; fUhlu fuU rl=uoN r=Y nik> ŒtRbhe ôfqU˜ bü ct˜ fiUrclux fUe ;so vh ytdu fUe fUGtytü bü Ce yc cåatü fUtu lu;]ÀJ fUhlu fUt btifUt rb˜udt> ôfqU˜ rNGt rJCtd fuU rl=uoN vh ôfqU˜tü bü vn˜e cth fUGt AXJé mu ytXJé ;fU yvh ŒtRbhe ytih fUGt ltiJé mu 12Jé ;fU fUe ntRo ytih ntgh mufkUzhe ôf
By Nai Dunia News Network
Edited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Mon, 10 Jun 2019 04:01:01 AM (IST)
Updated Date: Mon, 10 Jun 2019 04:01:01 AM (IST)

रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि
स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में यूथ क्लब गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्राइमरी स्कूल में बाल कैबिनेट की तर्ज पर आगे की कक्षाओं में भी अब बच्चों को नेतृत्व करने का मौका मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर स्कूलों में पहली बार कक्षा छठवीं से आठवीं तक अपर प्राइमरी और कक्षा नौवीं से 12वीं तक की हाई और हायर सेकंडरी स्कूलों में यूथ क्लब गठित होगा। इसके के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस क्लब की हुकूमत से ही स्कूल में तरह-तरह की गतिविधियां संचालित हो पाएंगी। अभी तक प्रदेश में प्राइमरी स्कूलों में बाल कैबिनेट गठित किया जाता रहा है। इसके बाद हाई और हायर सेकंडरी स्कूल स्तर पर बच्चों की कोई दखल नहीं था। यूथ क्बल गठित होने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। उनके भीतर छिपी प्रतिभा सामने आएगी। बच्चों का स्कूली गतिविधियों के साथ सीधा हस्तक्षेप होने से उनके भीतर भी व्यक्तित्व विकास और नेतृत्व क्षमता विकसित होगी। बाल कैबिनेट की तर्ज पर इन कक्षाओं में भी बच्चों के यूथ क्लब में प्रधानमंत्री, शिक्षामंत्री, वित्त मंत्री, खेलमंत्री, कानून एवं रक्षा मंत्री, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता मंत्री आदि होंगे।