• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ में देवी-देवताओं का अपमान, दिलाई गई हिंदू विरोधी शपथ, वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल

इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार्यक्रम में हिंदू विरोधी शपथ दिलवाई जा रही है। यह वायरल वीडियो छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले...और पढ़ें

By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Wed, 09 Nov 2022 03:42:51 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Nov 2022 03:42:51 PM (IST)
छत्‍तीसगढ़ में देवी-देवताओं का अपमान, दिलाई गई हिंदू विरोधी शपथ, वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल

रायपुर। इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कार्यक्रम में हिंदू विरोधी शपथ दिलवाई जा रही है। यह वायरल वीडियो छत्‍तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले का बताया जा रहा है। खबरों के अनुसार राजनांदगांव के मोहरा वार्ड में राज्‍यस्‍तरीय बौद्ध धर्म सम्‍मेलन आयोजन हुआ था। जिसमें लोगों को हिंदू देवी-देवताओं को नहीं मानने की शपथ दिलाई जा रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्‍स वहां मौजूद लोगों को शपथ दिला रहा है, जिसमें वो कह रहा है, “मैं गौरी, गणपति इत्यादि हिंदू धर्म के किसी भी देवी-देवताओं को नहीं मानूंगा और ना ही कभी उनकी पूजा करूंगा। मैं इस बात पर कभी विश्वास नहीं करूंगा कि ईश्वर ने कभी अवतार लिया है।” इस दौरान शपथ दोहराने वाले लोगों में राजनांदगांव की महापौर हेमा सुदेश देशमुख भी दिख रहीं हैं।


इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। जनजातीय मामलों की केंद्रीय राज्‍य मंत्री रेणुका सिंह ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्‍होंने हमला बोलते हुए कहा, कांग्रेस राज में हिंहू विरोध चरम पर है। यहां हिंदू आस्था पर खुलेआम प्रहार किया जा रहा है और कांग्रेस की राजनांदगाँव महापौर हिंदू धर्म के विरूद्ध शपथ ले रही है। कोई सनातन विरोधी कार्यक्रम हो और कांग्रेस से उसके तार ना जुड़े ऐसा हो सकता है क्या?

कांग्रेस राज में हिंदु विरोध चरम पर है..

यहाँ हिंदू आस्था पर खुलेआम प्रहार किया जा रहा है और कांग्रेस की राजनांदगाँव महापौर हिंदू धर्म के विरूद्ध शपथ ले रही है।

कोई सनातन विरोधी कार्यक्रम हो और कांग्रेस से उसके तार ना जुड़े ऐसा हो सकता है क्या?@KapilMishra_IND @Shehzad_Ind pic.twitter.com/DF96Jv1pT8

— Renuukaa Sinngh (@renukasinghbjp) November 8, 2022