रायपुर। Sarva Dharma Prarthana: कोरोना महामारी लाखों को लील लिया है। कई परिवार उजड़ चुके हैं। ऐसे में इन परिवारों को ईश्वर संबल प्रदान करें, यह कामना पूरा समाज कर रहा है। नईदुनिया की ओर से 14 जून की सुबह 11 बजे आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना में शामिल होने जा रहे बुद्धिजीवियों और धर्मगुरुओं ने कहा कि इस प्रार्थना से दिवंगत आत्माओं को शांति और कोरोना से पीड़ित हुए परिवारों को संबल मिलेगा। कोरोना वारियर्स का हौसला बढ़ेगा और हम कोरोना से जंग अवश्य जीतेंगे।
यह कहना है इनका
सभी जिला अध्यक्ष, प्रदेश साहू संघ के सभी पदाधिकारियों से मेरा आग्रह है कि कोविड-19 कोरोना महामारी से प्रदेश समेत देश के सहयोगी योद्धा स्वास्थ्य कर्मी एवं अनेक कर्मचारी अधिकारी व समाज के व्यक्तियों का असमय निधन हो गया है। उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए 14 जून 2021 सुबह 11 बजे आप जहां कहीं पर हो दो मिनट के मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित करें।
- अर्जुन हिरवानी, प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ
नईदुनिया परिवार सर्व धर्म प्रार्थना का आयोजन सराहनीय है। हम सब लोगों को 14 जून सुबह 11 बजे अपने घर, दफ्तर या जहां कहीं भी आप हों, व्यक्तिगत रूप से दो मिनट का मौन धारण कर इस विशेष सर्व धर्म प्रार्थना में सम्मिलित होने की अपील करता हूं।
- फादर अनिल कुमार, मसीही समाज
नईदुनिया की एक बेहतरीन पहल है। इस सर्व धर्म प्रार्थना में लोगों को हिस्सा लेना चाहिए। 14 जून को सुबह 11 बजे हम सब जहां हो, वहां खड़े होकर दो मिनट का मौन धारण करके अल्लाह से दुआं करे कि वह दिवंगत मृत आत्माओं को शांति प्रदान करे।
- सैय्यद मोहम्मद असरफ मियां, शहजादा काजी ए छत्तीसगढ़ मख्दूमजादा
नईदुनिया की पहल बहुत अच्छी पहल है। कोरोना से दिवंगत हुए और पीड़ितों के स्वस्थ कामना के लिए सर्व धर्म प्रार्थना 14 जून को सुबह 11 बजे किया गया। इस मुहिम का हिस्सा हम सभी को जुड़ना चाहिए। और दो मिनट का मौन धारण मृत आत्माओं को श्रद्धांजलि देना है।
- गुरजीत सिंह संधू, सिख समाज
हमारा कर्तव्य बनता है कि अपने-अपने स्थान से महामारी में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करें। नईदुनिया का सर्व धर्म प्रार्थना सराहनीय है। महामाया मंदिर प्रांगण में भी 14 जून को सुबह 11 बजे कोरोना से मृत आत्माओं के शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया जाएगा।
- पंडित मनोज शुक्ला, पुजारी, महामाया मंदिर
नईदुनिया द्वारा प्रायोजित सर्व धर्म प्रार्थना सभा में 14 जून को संस्कृत भारती संगठन छत्तीसगढ़ के संस्कृत विद्वान और सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसके लिए व्यापक रूपरेखा बन गई है। नईदुनिया का यह आयोजन काफी सराहनीय है और इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए संस्कृत भारती संगठन भी कृत संकल्पित है।
- पंडित चंद्रभूषण शुक्ला, संस्कृति भाषा प्रचारक, संस्कृत भारती छत्तीसगढ़
पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय परिसर में स्थित मां बंजारी मंदिर 14 जून को सुबह 11 बजे सर्व धर्म प्रार्थना होगी। इसके लिए तैयारी कर ली है। नईदुनिया का आयोजन काफी सराहनीय है।
- पुजारी पंडित राजेश शुक्ला, मां बंजारी मंदिर
नईदुनिया के सर्व धर्म प्रार्थना की पहल बहुत अच्छी है। न्यायालय रायपुर स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में वहां मंदिर आने-वाले अधिवक्ता और भक्तों के साथ मिलकर 14 जून को सुबह 11 बजे प्रार्थना करेंगे।
- पुजारी पंडित चंद्रशेखर शुक्ला, न्यायालय रायपुर स्थित हनुमान मंदिर
नईदुनिया की यह सराहनीय पहल है। विवि की अध्ययन शालाओं को निर्देशित किया हूं कि इस कार्यक्रम में जो जहां रहेंगे वह शामिल होंगे। मैं खुद विवि के प्रशासनिक भवन के सामने इस कार्यक्रम का हिस्सा बनूंगा।
- डॉ. केएल वर्मा, कुलपति, रविवि
निश्चित रूप से नईदुनिया समाजिक सरोकार से हमेशा जुड़ा रहा है। इसी के अंतर्गत एक बार फिर महत्वपूर्ण आयोजन सर्व धर्म प्रार्थना की जा रही है। इसमें मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे इस दिन प्रार्थना में अवश्य शामिल हों।
- बृजमोहन अग्रवाल, विधायक, रायपुर -दक्षिण विधानसभा
सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में नईदुनिया अग्रणी रहता है। विवि के सभी प्राध्यापक समेत पूरा स्टाफ जो जहां रहेगा इसका हिस्सा बनेगा। जो जहां रहे दो मिनट के लिए मौन खड़े होकर प्रार्थना करें।
- डॉ. संजय शुक्ला, कुलसचिव, आयुर्वेद विवि
कोरोना ने बहुत दुख दिया।इस लहर ने हमारे बहुत करीबियों को छीन लिया। नईदुनिया की सर्व धर्म प्रार्थना में मैं और एकेडमी के सभी खिलाड़ी जो जहां रहेंगे वह तय समय पर दो मिनट का मौन रखेंगे।
- शबाब कुरैशी, क्रिकेट एकेडमी संचालक
नईदुनिया की यह बहुत ही सराहनीय पहल है। इसके जरिए हम कोरोना से दिवंगत हो चुके लोगों को सच्ची श्रद्धांजलि देंगे। साथ ही उन लोगों की हौसला अफजाई करेंगे जो अभी भी इस महामारी से जंग लड़ रहे है। सभी को इसमें शामिल होना चाहिए।
- लालचंद गुलवानी, अध्यक्ष, बंजारी रोड व्यापारी संघ
कोरोना से दिवंगत हो चुके लोगों को यह एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सोमवार 14 जून को सुबह 11 बजे हम सभी को इस अभियान में शामिल होना चाहिए। इससे कोरोना से जंग लड़ रहे लोगों की हौसला अफजाई भी होगी।-
- ललित जैसिंघ, उपाध्यक्ष, भाजपा रायपुर जिला