• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL 2025: छत्‍तीसगढ़ के अजय मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में खरीदा, शशांक सिंह को पंजाब ने किया रिटेन

छत्तीसगढ़ के आलराउंडर बल्लेबाज अजय मंडल को आईपीएल के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख के बेस प्राइज में खरीदा है। इससे पहले दो वर्ष तक अजय 20 लाख क...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Tue, 26 Nov 2024 10:01:50 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 Nov 2024 10:17:24 AM (IST)
IPL 2025: छत्‍तीसगढ़ के अजय मंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में खरीदा, शशांक सिंह को पंजाब ने किया रिटेन
अजय मंडल। शशांक सिंह। फाइल फोटो

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ के ऑलराउंडर बल्लेबाज अजय मंडल को आईपीएल 2025 के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख के बेस प्राइज में खरीदा है। इससे पहले अजय दो वर्षों तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे थे, जहां उन्हें 20 लाख के बेस प्राइज में खरीदा गया था। इस बार उन्हें दिल्ली ने अपने साथ जोड़ा है।

प्रदेश के शशांक सिंह को पंजाब किंग्स ने रिटेन किया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। अजय मंडल ने तीनों फॉर्मेट में अपनी शानदार प्रदर्शन क्षमता साबित की है। 2023-24 रणजी ट्रॉफी में अजय ने पांच मैचों की नौ पारियों में 11 विकेट चटकाए और बल्लेबाजी में सात पारियों में 145 रन बनाए।


वहीं, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के सात मैचों में उन्होंने नौ विकेट लिए और सात पारियों में 109 रन बनाए। विजय हजारे ट्रॉफी के सात मैचों में आठ विकेट और 120 रन बनाए। इसके अलावा, सीसीपीएल के छह मैचों में अजय ने चार विकेट लिए और छह पारियों में 99 रन बनाए।