
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। Indian Premier League-2026 के दूसरे चरण में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को दो बड़े मुकाबलों की मेजबानी मिली है। 10 मई को Royal Challengers Bengaluru और Mumbai Indians, जबकि 13 मई को आरसीबी और Kolkata Knight Riders के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। करीब 10 साल बाद रायपुर में आईपीएल मैचों की वापसी से शहर में उत्साह चरम पर है।
मई में लगेंगे चौके-छक्के, आरसीबी का दूसरा होम ग्राउंड बना रायपुर
इस बार रायपुर को आरसीबी का दूसरा होम ग्राउंड बनाया गया है। पहले अप्रैल में मैच होने की संभावना थी, लेकिन स्टेडियम के रेनोवेशन और तकनीकी तैयारियों के चलते मुकाबले मई में शिफ्ट किए गए हैं। अब 10 और 13 मई को रायपुर में क्रिकेट सितारों का जलवा देखने को मिलेगा।
दर्शकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
आईपीएल मैचों को ध्यान में रखते हुए शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
पवेलियन को लग्जरी लुक दिया जा रहा है
वीआईपी गैलरी के ग्लास बदले जा रहे हैं
एंट्री के लिए स्कैनर आधारित सिस्टम लागू होगा
सुरक्षा और दर्शक सुविधाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है
आरसीबी मैनेजमेंट ने रायपुर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है।