• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IPL Satta in Raipur: आनलाइन सट्टा संचालित करते सटोरिया गिरफ्तार, मुंबई से आईडी लेकर कर रहा संचालन

पंकज उर्फ राहुल द्वारा गोवा, पूणे एवं मुंबई के निवासियों के माध्यम से भी सट्टा संचालन का कार्य कराया जाता है। आरोपित पंकज फरार है। टीम उसकी पतासाजी मे...और पढ़ें

By Paras PandeyEdited By: Paras Pandey
Publish Date: Mon, 08 Apr 2024 05:49:43 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Apr 2024 05:49:43 PM (IST)
IPL Satta in Raipur: आनलाइन सट्टा संचालित करते सटोरिया गिरफ्तार, मुंबई से आईडी लेकर कर रहा संचालन
गिरफ्तार आरोपित कमल खटवानी।

रायपुर, (नईदुनिया प्रतिनिधि)। आनलाइन सट्टा संचालित करते आरोपित कमल खटवानी को गिरफ्तार किया है। सट्टा संचालन के संबंध में कमल खटवानी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि पंकज उर्फ राहुल नामक व्यक्ति द्वारा उसे सट्टा संचालन के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर एवं आइडी दिया था।

पंकज उर्फ राहुल द्वारा गोवा, पूणे एवं मुंबई के निवासियों के माध्यम से भी सट्टा संचालन का कार्य कराया जाता है। आरोपित पंकज फरार है। टीम उसकी पतासाजी में जुटी हुई है। आरोपित कमल खटवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।


naidunia_image

रायपुर पुलिस द्वारा आनलाइन सट्टा को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत समलेश्वरी नगर पार्किंग के पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से आनलाईन सट्टा का संचालन कर रहा है।

मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया, पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कमल खटवानी निवासी देवेन्द्र नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे मोबाइल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा आनलाइन सट्टा का संचालन करना पाया गया।