• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ITI Admission CG: आईटीआई प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त से शुरू, जानें लास्ट डेट

ITI Admission Guideline: पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थी, जो अगले चरण में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर संस्था/व्...और पढ़ें

By Akash SharmaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 12 Aug 2025 02:58:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 Aug 2025 02:58:06 PM (IST)
ITI Admission CG: आईटीआई प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त से शुरू, जानें लास्ट डेट
ITI Admission CG: आईटीआई प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 से 16 अगस्त 2025 तक।

HighLights

  1. रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए।
  2. पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका।
  3. दिक्कत होने पर हेल्पलाइन नंबर से कर सकते हैं संपर्क।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: 12 अगस्त 2025/राज्य की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर प्रवेश (ITI Admission Online) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त से शुरू होंगे, जो 16 अगस्त 2025 की रात 11.59 बजे तक लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट cgiti.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

हेल्पलाइन नंबर से कर सकते हैं संपर्क

सहायक संचालक, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण से मिली जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध प्रवेश विवरणिका को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए अभ्यर्थी नजदीकी शासकीय आईटीआई संस्था या वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं। आवेदन की समय-सीमा से पहले अभ्यर्थी अपने फॉर्म में सुधार या संस्था/व्यवसाय प्राथमिकता क्रम में बदलाव कर सकते हैं।


सहायक संचालक, संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण ने यह भी स्पष्ट किया है कि पहले से आवेदन कर चुके अभ्यर्थी, जो अगले चरण में शामिल होना चाहते हैं, उन्हें अपने लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर संस्था/व्यवसाय का प्राथमिकता क्रम फिर से चुनना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की ओर से ऐसा नहीं करने पर वे अगले चरण में शामिल नहीं हो पाएंगे।

ये भी पढ़ें: बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: घर के बाहर खेल रहे ढाई साल के मासूम को ट्रेलर ने कुचला, मौत