• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में समन्वय का अभाव: बिजली कंपनी ने गुल की एनएचआई डिवीजन की बत्ती

जगदलपुर में लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान न करने पर विद्युत कंपनी ने लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग) के डिवीजन कार्यालय का कनेक्शन काट दिया ह...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 09:01:06 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 09:02:39 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में समन्वय का अभाव: बिजली कंपनी ने गुल की एनएचआई डिवीजन की बत्ती
अंधेरे में काम करते एनएचआई डिवीजन के अधिकारी। - नईदुनिया

HighLights

  1. बिजली बिल बकाया होने पर लोक निर्माण विभाग का कटा कनेक्शन
  2. जगदलपुर कार्यालय में अंधेरा छाने से पूरी तरह ठप कामकाज
  3. विद्युत कंपनी ने स्पष्ट किया कि बकायेदारों पर सख्ती जारी रहेगी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में लंबे समय से बिल का भुगतान न करने पर सीधे सरकारी दफ्तर की ही बत्ती गुल कर दी गई। इस कदम से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। वहीं लोगों का यह कहना भी है कि समन्वय के अभाव से ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं।

बिजली कंपनी द्वारा इन दिनों बकायेदारों के खिलाफ बड़े पैमाने पर डिस्कनेक्शन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जगदलपुर में लोक निर्माण विभाग (राष्ट्रीय राजमार्ग - NH) के डिवीजन एवं उप-डिवीजन कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट दिया गया।


75 हजार का बकाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस विभाग पर लगभग 75 हजार रुपये का बिजली बिल बकाया चल रहा था। विभाग को कई बार नोटिस भी भेजे गए थे, लेकिन इसके बावजूद भुगतान नहीं किया गया, जिसके बाद कंपनी को यह कड़ा कदम उठाना पड़ा।

अंधेरे में बैठे रहे एसडीओ, बाहर खड़े रहे कर्मचारी

बिजली कटते ही कार्यालय के भीतर और बाहर अफरा-तफरी मच गई। दफ्तर के पंखे, कंप्यूटर और लाइटें बंद हो जाने के कारण एसडीओ एके कुंजाम को मजबूरन अंधेरे कमरे में ही बैठना पड़ा। वहीं, अन्य कर्मचारी दफ्तर के बाहर खड़े होकर बिजली बहाल होने का इंतजार करते नजर आए।

ठप हुआ कामकाज

इस पूरी प्रक्रिया के कारण कार्यालय का सारा विभागीय कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया। हालांकि, स्थिति को भांपते हुए एसडीओ कुंजाम ने कहा है कि जल्द ही बकाया राशि का भुगतान कर बिजली आपूर्ति सुचारू करवा ली जाएगी।

सरकारी दफ्तरों पर भी बरती जा रही सख्ती

विद्युत कंपनी (शहरी) संभाग के कार्यपालन अभियंता एनआर भगत ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल आम नागरिकों के लिए नहीं है, बल्कि बकाया बिलों की वसूली के लिए सरकारी और गैर-सरकारी सभी विभागों पर शिकंजा कसा जा रहा है। विभाग ने चेतावनी दी है कि यदि समय पर भुगतान नहीं किया गया, तो आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्रवाई करते हुए कनेक्शन काटने का सिलसिला जारी रहेगा।