• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जागरण फिल्म फेस्ट

रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि अभिनेता यशपाल शर्मा से दर्शकों के सीधे सवाल- जवाब सवाल- पेशे से बैंक प्रोफेशनरी ऑफिसर हूं, लेकिन फिल्म बनाने की इच्छा है, ज...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 21 Sep 2019 05:44:03 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Sep 2019 05:44:03 PM (IST)
जागरण फिल्म फेस्ट

रायपुर। नईदुनिया प्रतिनिधि

अभिनेता यशपाल शर्मा से दर्शकों के सीधे सवाल- जवाब

सवाल- पेशे से बैंक प्रोफेशनरी ऑफिसर हूं, लेकिन फिल्म बनाने की इच्छा है, जॉब के कारण इच्छा पूरी नहीं हो रही है? - अवीक सरकार

जवाब- बैंक का काम करें और घर में बीबी बच्चों का ख्याल रखें। कारण है कि फिल्मों के लिए अच्छे दर्शकों की बहुत आवश्यकता है। जब तक आप अच्छे दर्शक नहीं बनेंगे तब तक बेहतर फिल्म का निर्माण नहीं कर सकते।

सवाल- कामर्शियल और समानांतर फिल्मों का फासला कम हो गया है?- विभास कुमार झा

जवाब- वक्त की मांग है, अब हजारों चैनल आ गए हैं। आप अच्छा काम नहीं किए तो इंड्रस्टी बाहर कर देगी। इसलिए कामर्शियल और समानांतर फिल्में दोनों ही बराबर स्थान पर पहुंच गई हैं। दर्शकों को बेहतर कहानी की समझ आ गई है। कुछ भी अब नहीं दिखाया जा सकता।


सवाल- आपको थिएटर करना या मूवी करना अच्छा लगता है? अमिताभ शर्मा

जवाब- मुझे एक्टिंग करने में मजा आता है, फिर वो थिएटर वो या फिर मूवी में। लेकिन सत्य ये भी है कि थिएटर में कोई रीटेक नहीं होता, दर्शकों की आंखों में आंखे मिलाकर एक्टिंग करना ज्यादा पसंद आता है।

सवाल- ज्यादा फिल्में आपने निगेटिव की है, फिर बड़ा बदलाव कर नीली छतरी वाले में काम किया, दोनों में क्या अंतर था? - मानसी

जवाब- लाइफ टाइम रोल में नीली छतरी के रोल को शामिल करता हूं। इसमें मेरे हिसाब से कहानी थी, उसमें रोल दिया गया और पैसा भी। जब सब कुछ आपको मिले तो बेहतर अभिनय होता ही है।

सवाल- अभी जो मूवी आ रही हैं, उनका कंटेट अच्छा होता है, क्या बदलाव का दौर है? - जिसान

जवाब- ये चेंज आया है, इसका कारण है सोशल मीडिया। अब आप चोरी का कंटेंट नहीं दे सकते। अब बाहुबली भी पसंद नहीं की जाएगी। दर्शक को आम चीजें ज्यादा पसंद आ रही हैं।

सवाल- जब भी कोई लड़की यदि स्टार की बेटी नहीं है तो उन्हें ब्रेक पाने के लिए कई तरह की गलत चीजें भी करनी पड़ती हैं, लोगों की मानसिकता कब बदलेगी?- ईशिता शिरके

जवाब- लड़की को स्वंय मना करना होगा। ऐसा नहीं है, आज के समय में भी कोई ऐसा माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो लड़की की मर्जी के बगैर उसे छू सके। वहीं लड़कियां खुद समझौता कर रही हैं।

सवाल- चार साल में आपकी फिल्म तैयार हुई है, अब कौन सी फिल्म बनाएंगे?- अभिनव सोनी

जवाब- पार्ट टू बनाऊंगा, साथ ही कई टाइटल रजिस्टर्ड किए हैं, उस पर भी काम हो रहा है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण है हरियाणा के सीएम के सुरक्षा अधिकारी, जो आग में फंसी लड़कियों को बचाए, मौके पर उनकी बेटी की मृत्यु हो गई, खुद भी चल गए, इसके अलावा एलबम बनाने जा रहा हूं। इसके लिए सपना चौधरी जैसे कलाकारों पर आधारित होगी, इसमें टाइटल एल अंग्रेजी के अक्षर में और बम हिंदी में होगा।

सवाल- आजकल निगेटिव कैरेक्टर ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं, क्यों? - अंकित दुबे

जवाब- राजेंद्र कुमार सदैव अंधे और लंगड़े का रोल करते रहे हैं। वो वाइट और ब्लैक फिल्म का दौर था, उसी तरह अब निगेटिव रोल में भी कुछ पाजिटिव चीजें हैं। जैसे गंगाजल फिल्म में सुंदर यादव का किरदार भी कहीं न कहीं प्ररेणा दे रहा था। उसमें दिखाया गया है कि वो एक लड़की के लिए अपनी जान भी दे सकता है।

सवाल- आपके 22 अभिनय के सफर में कौन सा ऐसा रोल है जिसे आप करना चाहते हैं? कुलविंदर सिंह

जवाब- पहला तो बलराज सहानी की फिल्म दो बीघा जमीन और अमिताभ बच्चन की शराबी, जो कहीं न कहीं समाज को प्रभावित करती है।