• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jan Aushadhi Center: पीएम जनऔषधि केंद्र में मिलती हैं 90 फीसदी तक सस्ती दवाएं, छत्‍तीसगढ़ के इन तीन रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे ये स्‍टोर

Chhattisgarh News: छत्‍तीसगढ़ के तीन रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र (PM Jan Aushadhi Center) खोले जाएंगे। इनमें बिलसपुर डिवीजन का पेंड्र...और पढ़ें

By Abhishek RaiEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 17 Feb 2024 10:59:46 AM (IST)Updated Date: Sat, 17 Feb 2024 10:59:46 AM (IST)
Jan Aushadhi Center: पीएम जनऔषधि केंद्र में मिलती हैं 90 फीसदी तक सस्ती दवाएं, छत्‍तीसगढ़ के इन तीन रेलवे स्टेशनों पर खुलेंगे ये स्‍टोर

राज्य ब्यूरो, रायपुर। Chhattisgarh News: छत्‍तीसगढ़ के तीन रेलवे स्टेशनों पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र (PM Jan Aushadhi Center) खोले जाएंगे। इनमें बिलसपुर डिवीजन का पेंड्रा रोड और जांजगीर का नैला और संबलपुर डिवीजन का बागबहारा रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

जनऔषधि केंद्र परियोजना से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि देश में प्रथम चरण के 37 रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र खोले जाएंगे, जिसमें प्रदेश के तीन रेलवे स्टेशन को शामिल किया गया है। उल्लेखनीय है कि जन औषिध केंद्रों पर जेनेरिक दवाएं मिलती है।

बाजार में मिल रही नामी कंपनी की दवाओं के मुकाबले 90 फीसदी तक सस्ती होती हैं। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए ही अब रेलवे स्टेशनों पर ऐसे केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। रेलवे स्टेशनों में करीब सवा सौ वर्ग फुट के क्षेत्र में जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे।


छत्तीसगढ़ में भी तीन रेलवे स्टेशनों पर जन औषधि केंद्र खुलेंगे। प्रदेश में 179 दुकानें हैं, लेकिन इनमें से केवल 67 ही संचालित है। 23 दुकानें बंद हो चुकी हैं, जबकि 89 निष्क्रिय है। अधिकारियों को कहना है कि बंद दुकानों को खाेलने का प्रयास किया जा रहा है, जो जल्द ही शुरू होंगी।

प्रधानमंत्री जनऔषधि योजना के राज्य समन्वयक अनिश वोडितेलवार ने कहा, तीन रेलवे स्टेशनों पर जनऔषधि केंद्र खोले जाएंगे, इससे यात्रियों के साथ-साथ अन्य लोगों को भी लाभ मिलेगा। प्रदेश में बंद दुकानों को संचालित करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ दुकानें संचालित भी होने लगी हैं।