यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Job Alert In Chhattisgarh: खेलो इंडिया स्टेट सेंटर आफ एक्सिलेंस में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 20 अगस्त तक
Job Alert In Chhattisgarh: आवेदन पूर्ण रूप से भरकर 20 अगस्त शाम 5ः30 बजे तक प्रेषित किया जा सकता है।
By Kadir KhanEdited By: Kadir Khan
Publish Date: Thu, 05 Aug 2021 11:05:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Aug 2021 11:05:08 AM (IST)

रायपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। Job Alert In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर आफ एक्सिलेंस बहतराई बिलासपुर में विभिन्न पदों की भर्ती के लिए संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा 20 अगस्त तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इन के लिए अर्हता रखने वाले आवेदक संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in के माध्यम से इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विज्ञापित पदों के लिए आवेदन पत्र का प्रारूप इस वेबसाइट पर अपलोड किए गए हैं। आवेदन पूर्ण रूप से भरकर 20 अगस्त शाम 5ः30 बजे तक संचालनालय की ई-मेल आई डी dir-sportsyw.cg@gov.in पर प्रेषित किया जा सकता है। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
राज्य खेल पुरस्कार की तिथि बढ़ी, आवेदन 10 अगस्त तक
छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को खेल पुरस्कार प्रदान कर राज्य खेल अंलकरण सें सम्मानित किया जाता है।यह पुरस्कार राज्य के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों को प्रदान किए जाते हैं। इसके लिए विभाग द्वारा सात अगस्त तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे, जिसे बढ़ा कर अब 10 अगस्त कर दिया गया है। आवेदन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला कार्यालय या संचालनालय में राज्य खेल संघों से अनुशंसा सहित आवेदन निर्धारित तिथि तक कार्यालयीन समय अवधि में जमा किए जा सकते हैं।आवेदन पत्रों का प्रारूप विभाग की वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in पद पर उपलब्ध है। मालूम हो की एक इससे पहले आवेदन जमा करने की अंतिम तारिख 7 अगस्त तय की गई थी।