• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डीएमएफ घोटाला: रानू, सौम्या, सूर्यकांत समेत पांच की आज होगी पेशी, एक दिन बढ़ी थी न्यायिक रिमांड

ईओडब्ल्यू की ओर से दो दिन की रिमांड के लिए आवेदन लगाया था। मगर, एसीबी के जज के अवकाश में होने के कारण सभी आरोपितों को ईडी कोर्ट में पेश किया गया। यहां...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Tue, 11 Mar 2025 12:30:06 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Mar 2025 12:30:06 PM (IST)
डीएमएफ घोटाला: रानू, सौम्या, सूर्यकांत समेत पांच की आज होगी पेशी, एक दिन बढ़ी थी न्यायिक रिमांड
रानू साहू, सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी। l नईदुनिया

HighLights

  1. आरोप पत्र के अनुसार, 90 करोड़ 48 लाख रुपये का है डीएमएफ घोटाला।
  2. निलंबित IAS रानू साहू, महिला बाल विभाग की अफसर माया वारियर आरोपी।
  3. आरोपपत्र में ब्रोकर मनोज कुमार द्विवेदी समेत 16 आरोपितों के नाम हैं शामिल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में हुए करोड़ों के बहुचर्चित खनिज जिला न्यास मद घोटाले (डीएमएफ घोटाला) मामले में एसीबी, ईओडब्ल्यू की रिमांड पर चल रहे निलंबित आईएएस रानू साहू, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी रही सौम्या चौरसिया, कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, माया वारियर और मनोज द्विवेदी को सोमवार कोर्ट में पेश किया गया।

ईओडब्ल्यू की ओर से दो दिन की रिमांड के लिए आवेदन लगाया था। मगर, एसीबी के जज के अवकाश में होने के कारण सभी आरोपितों को ईडी कोर्ट में पेश किया गया। यहां न्यायाधीश ने पांचों को एक दिन के लिए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।


कस्टोडियल रिमांड के दौरान ईओडब्ल्यू के अधिकारियों ने सभी को एक साथ बैठाकर पूछताछ की है। मंगलवार को फिर से इन आरोपियों को एसीबी-ईओडब्ल्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा।

naidunia_image

ढाई साल बाद जेल से छूटे छह आरोपित

अवैध कोल परिवहन केस में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत के बाद खनिज अधिकारी शिवशंकर नाग समेत छह आरोपित रायपुर केंद्रीय जेल से बाहर आ गए हैं। चार मार्च की देर शाम सभी को छोड़ दिया था। नाग पिछले ढाई साल से जेल में बंद थे। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेशी भाइयों के आतंकियों से जुड़े होने का शक, इंटरपोल से मांगी जानकारी

उनके साथ रोशन सिंह, हेमंत जायसवाल, चंद्रप्रकाश जायसवाल और मोइनुद्दीन कुरैशी भी जेल से छूट गए हैं। इस मामले में निलंबित आईएएस रानू साहू, सौम्या चौरसिया और कारोबारी सूर्यकांत को अंतरिम राहत मिली, तो ईओडब्ल्यू ने डीएमएफ केस में गिरफ्तार कर लिया।

सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम राहत फिर भी रिहाई मुश्किल

तीन मार्च को कोल घोटाले में रानू साहू, सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी समेत 12 लोगों को को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दी थी। मगर, जमानत मिलने से पहले ही ईओडब्ल्यू ने डीएमएफ मामले में प्रोडक्शन वारंट में तीनों को गिरफ्तार कर लिया। ऐसे में अंतरिम राहत मिलने के बाद भी तीनों की रिहाई अब मुश्किल हो गई है।

यह भी पढ़ें- ED Raid in CG: छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई से गरमाई सियासत, आज कांग्रेस का प्रदर्शन… होगी भूपेश बघेल से बेटे से पूछताछ

90 करोड़ से अधिक का है घोटाला

आरोप पत्र में अब तक हुई जांच के हवाले से ईडी ने आकलन दिया है कि डीएमएफ घोटाला 90 करोड़ 48 लाख रुपये का है। आरोप पत्र में जेल में बंद निलंबित आईएएस रानू साहू, महिला बाल विभाग की अफसर रहीं माया वारियर, ब्रोकर मनोज कुमार द्विवेदी समेत 16 आरोपितों के नाम हैं। बताया जा रहा है कि अधिकारियों को टेंडर की राशि का 40 प्रतिशत तक कमीशन दिया था।