• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रायपुर में सिग्नल जंप कर भागे, तो पांच मिनट में पहुंचेगा ई-चालान

एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने अपराधों की रोकथाम और यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके लिए उ...और पढ़ें

By Shashank Shekhar BajpaiEdited By: Shashank Shekhar Bajpai
Publish Date: Mon, 03 Feb 2025 04:22:57 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Feb 2025 04:22:57 PM (IST)
रायपुर में सिग्नल जंप कर भागे, तो पांच मिनट में पहुंचेगा ई-चालान
आईटीएमएस कंट्रोल रूम में कैमरे से वाहन चालकों की निगरानी करती पुलिस टीम।

HighLights

  1. 10 मिनट के भीतर ऑनलाइन जुर्माना भरने की सुविधा भी लोगों को मिलेगी।
  2. अभी तक ई-चालान जारी होने में आठ से 10 दिन का समय लगता था।
  3. यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कई वाहन चालक आपत्ति जताते थे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर अब सिग्नल जंप करके भागना दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी पड़ेगा। दरअसल, ऐसा करने वाले चालकों को पांच मिनट के भीतर ई-चालान मोबाइल पर मिल जाएगा।

इसी कड़ी में पुलिस ने शहर के जयस्तंभ चौक, शारदा चौक, घड़ी चौक, कलेक्टोरेट चौक, शहीद भगत सिंह (एसआरपी) चौक समेत अन्य चौक-चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से सिग्नल जंप करने और लेफ्ट टर्न पर खड़े वाहनों पर खास निगाह रखना शुरू कर दिया है। पहले दिन रविवार को ऐसे 100 वाहन चालकों का पुलिस ने रियल टाइम ई-चालान तैयार कर उनके मोबाइल पर भेजा।

रोज इसी तरह से 100 ई-चालान भेजे जाएंगे। दरअसल, बीते दिनों एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा जयस्तंभ चौक पर मल्टी लेवल पार्किंग भवन में संचालित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) कंट्रोल रुम का निरीक्षण किया था।


इसके साथ ही उन्होंने अपराधों की रोकथाम और यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शहर की यातायात व्यवस्था को सुविधाजनक बनाने पुलिस ने कमर कसी है।

टैक्स्ट मैसेज पर मिलेगा ई-चालान का पीडीएफ

डीएसपी ट्रैफिक सतीश सिंह ठाकुर ने बताया कि वर्तमान में ई-चालान जारी होने में आठ से 10 दिन का समय लगता था। इसके कारण यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले अधिकांश वाहन चालक आपत्ति जताते थे।

इसे ध्यान में रखकर आइटीएमएस की टीम ने सिस्टम को अपडेट कर लिया है। अब पांच मिनट के भीतर ई-चालान जारी होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक के मोबाइल फोन पर टैक्स मैसेज के माध्यम से ई-चालान की पीडीएफ कापी भेज दी जाएगी।

साथ ही ऐसे वाहन चालक 10 मिनट के भीतर ऑनलाइन जुर्माना भर सकेंगे। शुरू में रोज केवल 100 वाहन चालकों को ई-चालान भेजा जायेगा। धीरे-धीरे इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में हाईवे पर लगे 31 हाईटेक कैमरे, ओवरस्पीड पर नजर

naidunia_image

1,000 से अधिक कट रहे ई-चालान

रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने शहर में इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत चौक-चौराहों के अलावा सड़कों पर हाईरेंज सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों के जरिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 1,000 से अधिक वाहन चालकों को ई-चालान जारी किया जा रहा है।

वर्तमान में आईटीएमएस द्वारा जारी ई-चालान तैयार होने में दस दिन का समय लगता है। इसके कारण वाहन चालक परेशान होने के साथ ही चालान की राशि भुगतान करने की सुविधा बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

यह भी पढ़ें- 144 तरह की दवाएं 100 गुना महंगी खरीदी, जिसने खरीदी वही कर रहा जांच

अब वाहन चालक 10 मिनट के भीतर ई-चालान भुगतान कर सकेंगे। हालांकि, ट्रायल के तौर पर रोज केवल 100 वाहन चालकों को ही यह सुविधा मिलेगी। बाद में सभी को इसका लाभ मिलने लगेगा।