17 लाख की कबीर नगर डकैती कांड में फरार 5 और शातिर बदमाश गिरफ्तार, पुराने हिस्ट्रीशीटर निकले आरोपी
कबीर नगर डकैती मामले में फरार चल रहे पांच अन्य आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक आठ गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और 17 लाख का माल जब्त हुआ है।
Publish Date: Wed, 28 Oct 2026 09:57:14 AM (IST)Updated Date: Wed, 28 Oct 2026 09:57:14 AM (IST)
कबीर नगर डकैती कांड में आरोपी गिरफ्तार। (नईदुनिया)HighLights
- कबीर नगर डकैती मामले में पांच और आरोपित गिरफ्तार।
- इस प्रकरण में पुलिस अब तक आठ लोगों को पकड़ चुकी है।
- डकैती का 17 लाख रुपये का सामान और वाहन जब्त।
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : कबीर नगर में डकैती के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित समीर सोनी उर्फ बुच्ची, रामा मरकाम, गोकुल यादव, संदीप नागरिया और कृष्णा देवार को पकड़ा गया है। इस प्रकरण में अब तक कुल आठ आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पुलिस पहले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में करीब 17 लाख रुपये कीमत का डकैती का सामान, वारदात में इस्तेमाल चारपहिया और दोपहिया वाहन सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है।
संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कबीर नगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम फरार आरोपितों की तलाश में जुटी थी। पहले गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। इसके बाद पांचों फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया।
कई मामलों में दर्ज हैं आपराधिक प्रकरण
- गिरफ्तार आरोपितों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। समीर सोनी उर्फ बुच्ची के खिलाफ तेलीबांधा थाने में चोरी और मारपीट के मामले दर्ज हैं। रामा मरकाम मंदिर हसौद थाने के चोरी के मामले में संलिप्त रहा है। गोकुल यादव के खिलाफ तेलीबांधा और विधानसभा थानों में चोरी, बलवा और मारपीट के प्रकरण दर्ज हैं। सं
- दीप नागरिया पर चोरी और आबकारी अधिनियम के मामले दर्ज हैं। इनमें से कुछ आरोपित पूर्व में जेल भी जा चुके हैं। कबीर नगर थाने में दर्ज इस मामले में पुलिस अब अन्य संभावित आरोपितों की तलाश कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है।