यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किरण देव की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यसमिति की पहली बैठक, विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कार्यकर्ताओं को दी बधाई
CG Politics: भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण देव की अध्यक्षता में आज रायपुर में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले प्रदेश अध्य...और पढ़ें
By Ashish Kumar GuptaEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Thu, 28 Dec 2023 02:11:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 Dec 2023 12:11:25 AM (IST)

रायपुर (राज्य ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संपन्न हुई। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और नवनिर्वाचित महिला विधायकों का सम्मान किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी ने बैठक में आए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव का तिलक लगाकर स्वागत किया।
किरण सिंह देव ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संपन्न हुए चुनाव में लगातार दिन-रात एक कठोर परिश्रम किया। भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा परिवार का सदस्य है। जिस तरह से हमारे कार्यकर्ताओं ने बस्तर से लेकर सरगुजा तक के सुदूर अंचलों में जाकर लोगों के बीच भाजपा की रीति-नीति से उन्हें अवगत कराया और प्रदेश की जनता ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनाकर छत्तीसगढ़ को विकास की धारा में जोड़ने के लिए और छत्तीसगढ़ को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए भाजपा को चुनी है।
जनता की उम्मीदों पर हमें खरा उतरना है : साव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भाजपा हमेशा जनता की हित के लिए कार्य करने वाली पार्टी है। जनता ने आशीर्वाद देते हुए प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाई है। हमें छत्तीसगढ़ की जनता की उम्मीदों पर हमें खरा उतरना है। जन भावनाओं के अनुरूप लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याओं को दूर करने की दिशा में कार्य करना है।
महिलाओं ने घर-घर जाकर सरकार बनाने का किया काम : सरोज पांडेय
राज्यसभा सदस्य सरोज पांडे ने महिला मोर्चा की बैठक में कहा कि महिलाओं ने संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए अपनी महत्वपूर्ण योगदान दी है। महिलाओं ने घर-घर जाकर भाजपा की सरकार बनाने के लिए एक आधार प्रदेश में रखी जिसका प्रतिसाद प्रदेश की जनता ने कमल खिलाकर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं का लाभ प्रदेश की कांग्रेस जब तक सत्ता में रही प्रदेश की जनता को इन योजनाओं से वंचित रखा। भाजपा की सरकार अपने संकल्प पत्र को पूरा करते हुए एक के बाद एक अपने वादों को पूरा कर रही है। यह मोदी की गारंटी है जिसके पूरे होने की पूरी गारंटी है।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि हमें जिस तरह से प्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत मिली है इसी तरह होने वाले लोकसभा चुनाव में भी जीत दर्ज कर प्रदेश की सभी लोकसभा की 11 सीटों पर कमल खिलाना है और केंद्र में मोदी सरकार को मजबूत बनाना है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि महिला मोर्चा की बहने हर स्तर पर जाकर कार्य की है। लगातार चुनाव के दौरान सुदूर क्षेत्र में जाकर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने और कमल खिलाने के लिए एक मजबूर आधार स्थापित की। इस मौके पर महिला मोर्चा प्रभारी सरला कोसरिया, नवनिर्वाचित विधायक मंत्री लक्ष्मीराजवाड़े, शकुंतला, पूर्व मंत्री रमशीला साहू समेत अन्य मौजूद रहे।