• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अच्‍छी खबर: छत्‍तीसगढ़ के 85 हजार से ज्यादा श्रमिकों के खाते में जाएंगे 46.60 करोड़, आज कोरबा में होगा बड़ा सम्मेलन

कोरबा में शनिवार को श्रमिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें 85,000 से ज्यादा श्रमिकों को 46 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। 82,973 श्रमिकों को ...और पढ़ें

By Parag MishraEdited By: Ashish Kumar Gupta
Publish Date: Sat, 16 Nov 2024 08:27:59 AM (IST)Updated Date: Sat, 16 Nov 2024 08:28:25 AM (IST)
अच्‍छी खबर: छत्‍तीसगढ़ के 85 हजार से ज्यादा श्रमिकों के खाते में जाएंगे 46.60 करोड़, आज कोरबा में होगा बड़ा सम्मेलन
छत्‍तीसगढ़ के श्रमिकों को मिलेगा वित्तीय लाभ

HighLights

  1. कोरबा में श्रमिक सम्मेलन में श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि।
  2. 82,973 श्रमिकों को 45 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे।
  3. निर्माण श्रमिकों और उनके बच्चों के लिए कई योजनाओं का मिलेगा लाभ।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया रायपुर। छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए बड़ी खुशखबरी है! शनिवार को कोरबा समेत राज्य के विभिन्न जिलों के 85,025 श्रमिकों के खाते में 46 करोड़ 60 लाख 53 हजार 993 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। श्रम विभाग ने इसके लिए कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर में एक भव्य श्रमिक सम्मेलन आयोजित किया है, जिसमें श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए कई योजनाओं का भी ऐलान किया गया, जैसे उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना, निशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी योजना, मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना, और मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना।


इसके अलावा, कई अन्य योजनाओं के तहत श्रमिकों और उनके परिवारों को लाभ मिलेंगे, जिनमें मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना, और मुख्यमंत्री सियान सहायता योजना जैसी योजनाएं शामिल हैं।naidunia_image

विभिन्न योजनाओं का मिलेगा लाभ

इस श्रमिक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की 13 योजनाओं के तहत 82,973 श्रमिकों को 45 करोड़ 40 लाख 20 हजार 993 रुपये सीधे बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से दिया जाएगा।

साथ ही, छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल के अंतर्गत 153 श्रमिकों को 20 लाख 33 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। वहीं, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के तहत 1,900 श्रमिकों को एक करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

बच्चों के लिए विशेष योजनाएं भी शामिल

सम्मेलन में निर्माण श्रमिकों और उनके बच्चों के लिए कई विशेष योजनाओं की घोषणा की जाएगी:

  1. उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना - निर्माण श्रमिकों के बच्चों को खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सहायता।
  2. मुफ्त गणवेश एवं पुस्तक कापी सहायता योजना - बच्चों की शिक्षा में सहायक।
  3. मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना - श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराना।
  4. मिनीमाता महतारी जतन योजना - महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य सहायता।
  5. मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना - आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता।
  6. मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना - मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहन।
  7. मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना - श्रमिकों को आने-जाने में सुविधा हेतु साइकिल।
  8. मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना - महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई मशीन उपलब्ध कराना।