केंद्रीय सुरक्षा बलों की 202 कंपनियों ने संभाली सुरक्षा की जिम्मेदारी।
CG Lok Sabha 3rd Phase Voting: छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर शाम 6 बजे मतदान थम गया। तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा व सरगुजा में हुआ मतदान। सुबह सात बजे से ही मतदाता पोलिंग बूथ पर पहुंचने लगे थे। दोपहर में गर्मी के बाद भी कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ दिखी।