• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

CG Lok Sabha Phase 2 Election 2024: दूसरे चरण के लिए आज थमेगा चुनावी शोर, छत्‍तीसगढ़ की तीन सीटों पर 26 अप्रैल को होगा मतदान

CG Lok Sabha Phase 2 Election 2024: निर्वाचन कार्यालय ने दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है। छत्‍तीसगढ़ में तीन लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार बुधवार शाम छह बजे तक थम जाएगा।

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Wed, 24 Apr 2024 07:43:48 AM (IST)Updated Date: Wed, 24 Apr 2024 08:34:08 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
CG Lok Sabha Phase 2 Election 2024: दूसरे चरण के लिए आज थमेगा चुनावी शोर, छत्‍तीसगढ़ की तीन सीटों पर 26 अप्रैल को होगा मतदान

HighLights

  1. - तीसरे चरण के चुनाव के लिए रिजर्व रहेंगी अतिरिक्त बैलेट यूनिट
  2. - छत्‍तीसगढ़ में तीन लोकसभा सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार
  3. - तीन लोकसभा में कुल 26 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता करेंगे मतदान

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया l रायपुर। CG Lok Sabha Phase 2 Election 2024: निर्वाचन कार्यालय ने दूसरे और तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली है। छत्‍तीसगढ़ में तीन लोकसभा सीटों राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर में दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार-प्रचार 48 घंटे पहले बुधवार को शाम छह बजे तक थम जाएगा। दूसरे चरण के चुनाव में कुल 41 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें राजनांदगांव से कुल 15 प्रत्याशियों में से 13 पुरुष, दो महिला, महासमुंद से 17 प्रत्याशियों में से 16 पुरुष और एक महिला व कांकेर से नौ प्रत्याशियों में नौ पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। कुल 52 लाख से अधिक मतदाता चुनाव में मतदान के लिए पात्र हैं। दूसरे चरण के लिए कुल 6,567 मतदान केंद्र चिह्लित किए गए हैं।

वहीं, तीसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में निर्वाचन कार्यालय ने आदेश जारी कर ऐसे लोकसभा क्षेत्र जहां दो या तीन बैलेट यूनिट लगेगी, उन जिलों में अतिरिक्त बैलेट यूनिट की व्यवस्था एवं परिवहन के लिए आदेश जारी कर दिया गया है। आने वाले दो दिनों के भीतर इसका परिवहन संबंधित जिलों में कर दिया जाएगा। अंतरण के बाद इन मशीनों की एफएलसी की जाएगी, जिसके लिए राजनीतिक दलों को सूचित कर दिया गया है। दूसरे चरण के चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार 24 अप्रैल की शाम को थम जाएगा।naidunia_image


तीन लोकसभा क्षेत्र के 52 लाख 84 हजार मतदाता करेंगे मतदान

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय अग्रवाल ने बताया कि तीसरे चरण के चुनाव के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि समाप्त हो गई है, जिसके बाद मतदाताओं की संख्या भी लाक हो चुकी है। दूसरे चरण के तीन लोकसभा क्षेत्र राजनांदगांव, महासमुंद, कांकेर के लिए 52 लाख 84 हजार 938 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें पुरुषों की संख्या 26 लाख पांच हजार 350 व महिला मतदाताओं की संख्या 26 लाख 79 हजार 538 हैं। तृतीय लिंग के मतदाताओं की संख्या 60 हैं। राजनांदगांव, कांकेर व महासमुंद तीन लोकसभा में कुल 26 विधानसभा क्षेत्र के मतदाता मतदान करेंगे। दूसरे चरण के लिए 51 हजार 306 दिव्यांग मतदाता हैं।naidunia_image

तीसरे चरण में एक करोड़ से अधिक मतदाता

तीसरे चरण के सात सीटों के लिए कुल एक करोड़ 39 लाख एक हजार 285 मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या 69 लाख 67 हजार 544 व पुरुष मतदाताओं की संख्या 69 लाख 33 हजार 121 हैं। तीसरे चरण में 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या तीन लाख 98 हजार 416 हैं।

प्रचार-प्रसार सभाओं के लिए करीब 2,000 आवेदन

आचार संहिता लागू होने से अब तक प्रचार-प्रसार व सभाओं के लिए अब तक करीब 2,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें से 1,726 आवेदनों को स्वीकृति मिली है। सी-विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर लगातार कार्रवाई जारी है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अब तक विभाग को 818 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिसमें से 561 पर कार्रवाई की गई है। वहीं, 257 शिकायतें ड्राप की गई है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।