• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Looteri Dulhan: बिना तलाक दिए लुटेरी दुल्‍हन ने कर डाली चार शादियां, केस दर्ज

लुटेरी पूजा ने मौका देख बैंक के लाकर में रखे जेवर निकालकर अपनी मां को दे दिया। इसके बाद पैसों की मांग करने लगी। पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसा दे...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 29 Mar 2025 08:10:28 PM (IST)Updated Date: Sat, 29 Mar 2025 08:14:09 PM (IST)
Looteri Dulhan: बिना तलाक दिए लुटेरी दुल्‍हन ने कर डाली चार शादियां, केस दर्ज
राजधानी में लुटेरी दुल्‍हन का हुआ पर्दाफाश।

HighLights

  1. लुटेरी दुल्हन, पांच शादियों के बाद मामला उजागर।
  2. कोर्ट के आदेश के बाद मुजगहन थाने में अपराध दर्ज।
  3. ठगी, ब्लैकमेलिंग, महिला व उसकी मां पर केस दर्ज।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी में लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश के बाद मुजगहन थाना पुलिस ने पूजा देवांगन उर्फ गितांजली और उसकी मां गायत्री देवांगन के खिलाफ ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिला ने बिना तलाक लिए चार लोगों से शादी की, उनके जेवर चुराए और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की उगाही की।

naidunia_image

  • थाने में बोरियाकला निवासी डाकेश्वर देवांगन ने आरंग निवासी पूजा देवांगन उर्फ गितांजली और उसकी मां गायत्री देवांगन के खिलाफ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा बेक की कोर्ट में परिवाद दायर किया था।
  • प्रार्थी ने कोर्ट में बताया कि उसने पूजा के साथ शादी किया था।
  • उसकी पत्नी ज्यादातर समय अपने मायका में रहती थी। ससुराल में रहने से बचती थी। डाकेश्वर को पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ और उसने अपनी पत्नी के बारे में जानकारी एकत्रित की।
  • डाकेश्वर पूजा और सास गायत्री के बारे में जानकारी एकत्रित कर रहा था। उसकी मुलाकात पुरुषत्तम देवांगन से हुई।
  • पुरुषोत्तम ने बताया कि पूजा के साथ उसकी 15 जनवरी 2016 को संजयनगर टिकरापारा के आर्यसमाज की मंदिर में हुई है।
  • प्रमाण के रूप में मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया। इसके बाद पता चला कि पूजा इसी तरह से चार से पांच लोगों से शादी कर चुकी है। किसी को तलाक नहीं दिया था।

naidunia_image

बैंक लाॅकर में रखे जेवर निकाले और मां को दे दिए

  • पूजा के साथ शादी करने के बाद डाकेश्वर ने परिवार के अन्य सदस्यों के सोने के जेवर बैंक के लाॅकर में रखा दिए थे।
  • लुटेरी पूजा ने मौका देख बैंक के लाॅकर में रखे जेवर निकालकर अपनी मां को दे दिया।
  • इसके बाद पैसों की मांग करने लगी। पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसा देने की धमकी देने लगी।
  • डाकेश्वर के अनुसार पूजा ने पूर्व में जिन लोगों से शादी की थी उन लोगों से भी पूजा और उसकी मां ब्लैकमेल कर उगाही कर रही थी।