• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

Raipur LPG Crisis: कमर्शियल गैस की कमी से उज्ज्वला सिलिंडर की मांग बढ़ी, CG में एजेंसियों पर उमड़ी भीड़; OTP में देरी से परेशानी

LPG Cylinder Shortage: प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की सीमित सप्लाई (Raipur LPG Crisis) के कारण उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के घरेलू सिलें...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 13 Mar 2026 10:07:53 AM (IST)Updated Date: Fri, 13 Mar 2026 11:14:12 AM (IST)
Raipur LPG Crisis: कमर्शियल गैस की कमी से उज्ज्वला सिलिंडर की मांग बढ़ी, CG में एजेंसियों पर उमड़ी भीड़; OTP में देरी से परेशानी
CG में दस दिनों में 9 लाख से ज्यादा उज्ज्वला उपभोक्ताओं ने भरवाया सिलेंडर।

HighLights

  1. दस दिनों में 9 लाख अतिरिक्त उपभोक्ताओं ने सिलेंडर भरवाया
  2. ओटीपी देरी और सॉफ्टवेयर समस्या से उपभोक्ता परेशान
  3. गैस संकट के बीच होटल एसोसिएशन ने जारी एडवाइजरी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर: प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलिंडरो की सीमित सप्लाई (LPG Cylender Crisis In CG) का असर अब घरेलू गैस की मांग पर साफ दिखाई देने लगा है। खासकर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (Ujjwala Yojana) के तहत मिलने वाले घरेलू गैस सिलिंडर की रिफिलिंग में अचानक बड़ा उछाल दर्ज किया गया है।

खाद्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले दस दिनों में उज्ज्वला उपभोक्ताओं की गैस रिफिलिंग दर 22 प्रतिशत से बढ़कर 47 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इससे गैस बुकिंग की संख्या तेजी से बढ़ी है और कई जगह गैस एजेंसियों पर भीड़ भी देखने को मिल रही है।


उज्ज्वला सिलिंडरों की रिफिलिंग में अचानक बढ़ोतरी

प्रदेश में उज्ज्वला गैस योजना के तहत कुल 36 लाख 76 हजार 260 हितग्राही पंजीकृत हैं। सामान्य दिनों में इनमें से लगभग 22 प्रतिशत यानी करीब 8 लाख 8 हजार 777 उपभोक्ता ही गैस सिलिंडर की रिफिल कराते थे।

लेकिन, हाल के दिनों में यह आंकड़ा तेजी से बढ़कर 47 प्रतिशत यानी लगभग 17 लाख 27 हजार 842 उपभोक्ताओं तक पहुंच गया है। इसका मतलब है कि महज दस दिनों के भीतर करीब 9 लाख 19 हजार से अधिक अतिरिक्त उपभोक्ताओं ने सिलिंडर रिफिल कराया है।

खाद्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई सीमित होने और अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर बनी आशंका के कारण उपभोक्ता पहले से गैस बुकिंग करवा रहे हैं। विभाग को यह भी आशंका है कि कुछ स्थानों पर घरेलू सिलिंडरों का व्यावसायिक उपयोग या कालाबाजारी भी हो सकती है। इसी कारण प्रशासन ने गैस एजेंसियों और वितरण व्यवस्था पर निगरानी बढ़ा दी है।

OTP देरी से आने से उपभोक्ता परेशान

इन दिनों गैस सिलिंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को तकनीकी समस्याओं के कारण भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पहले गैस बुकिंग के लिए मिस कॉल करने पर तुरंत ओटीपी मिल जाता था, लेकिन अब वाट्सएप नंबर के माध्यम से बुकिंग की व्यवस्था होने से ओटीपी आने में काफी समय लग रहा है।

कई मामलों में उपभोक्ताओं को आधे से एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। गुढ़ियारी स्थित भारत गैस गोदाम में मंगलवार को बड़ी संख्या में लोग सिलिंडर लेने पहुंचे, लेकिन ओटीपी देर से मिलने के कारण उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ा।

गोदाम में मौजूद कर्मचारियों के अनुसार ऑनलाइन डिलीवरी के बाद गोदाम में केवल करीब 140 उपभोक्ताओं को ही गैस मिल पाती है, जबकि सुबह से बड़ी संख्या में लोग लाइन में लगे रहते हैं। इससे वितरण की प्रक्रिया धीमी हो रही है और उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ रही है।

क्रमांक जिला कुल जारी कनेक्शन
1 जांजगीर-चांपा 2,84,489
2 बिलासपुर 2,94,134
3 रायगढ़ 2,37,895
4 बलौदाबाजार 2,27,132
5 राजनांदगांव 2,24,947
6 महासमुंद 2,00,356
7 रायपुर 1,65,918
8 कोरबा 1,61,114
9 जशपुर 1,54,439
10 बेमेतरा 1,33,377
11 बस्तर 1,33,555
12 कबीरधाम 1,29,613
13 धमतरी 1,28,643
14 मुंगेली 1,23,666
15 सूरजपुर 1,20,920

गैस एजेंसियों में सॉफ्टवेयर समस्या से बढ़ी भीड़

प्रदेश की कई गैस एजेंसियों में कंपनी का सॉफ्टवेयर देर से खुलने या तकनीकी समस्या के कारण काम नहीं कर रहा है। इसके चलते सिलेंडर लेने पहुंचे लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

कई जगह उपभोक्ता सुबह 9 बजे से पहले ही गैस एजेंसी पहुंचकर सिलिंडर की मांग करने लगते हैं, लेकिन सॉफ्टवेयर के नहीं चलने से वितरण प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाती। इससे एजेंसियों के बाहर भीड़ बढ़ रही है और कुछ स्थानों पर विवाद की स्थिति भी बन रही है।

एजेंसी संचालकों का कहना है कि कंपनी का सॉफ्टवेयर आमतौर पर सुबह 9 बजे के बाद ही सक्रिय होता है, जबकि ग्राहक पहले से पहुंच जाते हैं।

गैस संकट के बीच होटल एसोसिएशन की एडवाइजरी

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति प्रभावित होने का असर होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय पर भी पड़ने लगा है। इसे देखते हुए होटल एसोसिएशन ने होटल, रेस्टोरेंट, कैटरर्स और क्लाउड किचन संचालकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

एसोसिएशन ने पैनिक खरीदारी और गैस की जमाखोरी से बचने की अपील की है। साथ ही जरूरी रसोई संचालन और मुख्य मेन्यू को प्राथमिकता देने की सलाह दी गई है। जहां संभव हो वहां इंडक्शन, हॉट प्लेट और राइस कुकर जैसे इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों के उपयोग का सुझाव दिया गया है।

इसके अलावा पीएनजी और बल्क एलपीजी जैसे वैकल्पिक ईंधन विकल्प तलाशने और आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में एसोसिएशन को तुरंत सूचना देने को कहा गया है।