महादेव सट्टा मामले में सौरभ चंद्राकर की विशेष अदालत में पेशी, CBI के स्पेशल कोर्ट में भी होगा पेश
महादेव सट्टा के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को आज गुरुवार 19 नवंबर को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया।
Publish Date: Thu, 19 Nov 2026 03:01:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 19 Nov 2026 03:03:44 PM (IST)
CBI की कोर्ट में भी होगी पेशी,HighLights
- रायपुर की विशेष अदालत में पेशी
- CBI की कोर्ट में भी होगी पेशी
- पूछताछ में खोले थे कई बड़े राज
नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। महादेव सट्टा के मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को आज गुरुवार 19 नवंबर को रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। उसकी रिमांड अवधि खत्म होने के मद्देनजर उसे ईडी और सीबीआई, दोनों मामलों में अलग-अलग अदालतों में पेश किया जाएगा।
पहले आरोपी सौरभ चंद्राकर को ईडी की स्पेशल अदालत में पेश किया गया। इसके बाद CBI की विशेष अदालत में पेशी होगी। बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी फिर से कस्टोडियल रिमांड मांग सकती है।