• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

रायपुर एम्स में दर्दनाक हादसा, इलाज करा रहे मरीज ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर मौत

राजधानी स्थित एम्स में शुक्रवार को एक मरीज दूसरी मंजिल से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान 20 वर्षीय करण राठौर निवासी बलौदाबाजार के रूप में ह...और पढ़ें

By Deepak ShuklaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 20 Feb 2026 05:01:31 PM (IST)Updated Date: Sat, 21 Feb 2026 08:26:14 AM (IST)
रायपुर एम्स में दर्दनाक हादसा, इलाज करा रहे मरीज ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर मौत
रायपुर एम्स में तीसरी मंजिल से गिरने से मरीज की दर्दनाक मौत (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तीसरी मंजिल से गिरने से मरीज की मौत
  2. बी-ब्लॉक के बी4 वार्ड में चल रहा था इलाज
  3. आमानाका थाना पुलिस जांच में जुटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी स्थित एम्स में शुक्रवार को एक मरीज दूसरी मंजिल से कूद गया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान 20 वर्षीय करण राठौर निवासी बलौदाबाजार के रूप में हुई है। युवक अपने परिवार के साथ कुछ महीनों से रायपुर के मोवा प्रेमनगर स्थित महेश सभा भवन में रह रहा था।

एसिड पी लिया था

उसने 29 दिसंबर 2025 को एसिड पी लिया था, जिससे उसकी आहार नली और पेट के अंदरूनी हिस्से बुरी तरह जल गए थे। इसी के इलाज के लिए वह एम्स के बी-ब्लॉक स्थित बी-चार वार्ड में भर्ती था।

शुक्रवार सुबह जब उसकी छोटी बहन अंकिता उसे नित्यकर्म के लिए ले जा रही थी, तभी उसने अचानक दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने जांच शुरू की

मामले की जानकारी मिलते ही आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने युवक के परिवार वालों से पूछताछ की, जिसमें जानकारी सामने आई कि युवक मानसिक रूप से बीमार था, जिसका इलाज चल रहा था। इसी बीच उसने आत्महत्या का भी प्रयास किया।


F घोटाले में दो नई गिरफ्तारियां, पूर्व आबकारी अधिकारी नवीन तोमर और कारोबारी सतपाल छाबड़ा अरेस्ट

इससे पहले भी अस्पताल में मरीजों के कीमती सामान चोरी होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जबकि परिसर में बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं।