• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छत्‍तीसगढ़ में बड़ा हादसा: खरोरा में चौथिया से लौट रहे ग्रामीणों की माजदा और ट्रेलर में भीषण टक्कर, 14 लोगों की मौत, 30 घायल

हादसे के समय माजदा वाहन में 50 से अधिक लोग सवार थे, जो शादी पश्चात आयोजित छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कई ...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 12 May 2025 01:09:54 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 May 2025 01:50:44 AM (IST)
छत्‍तीसगढ़ में बड़ा हादसा: खरोरा में चौथिया से लौट रहे ग्रामीणों की माजदा और ट्रेलर में भीषण टक्कर, 14 लोगों की मौत, 30 घायल
हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

HighLights

  1. 50 लोगों को लेकर विवाह समारोह से लौट रहा था मिनी ट्रक।
  2. रात 12.15 बजे ट्रेलर से टकराया, कई लोग वाहन में फंसे।
  3. उन्‍हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी से लगे रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग पर रविवार रात लगभग 12.15 बजे भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को रायपुर मेडिकल अस्पताल लाया गया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ग्राम चटौद के ग्रामीण एक स्वराज माजदा वाहन से विवाह समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हादसे में कुछ घायलों की हालत गंभीर है। मृतकों में सबसे ज्यादा महिलाएं हैं।

naidunia_image

  • जानकारी के अनुसार सारागांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने माजदा वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।
  • टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि माजदा में सवार लोगों में से कई की मौके पर ही मौत हो गई।
  • मृतकों में एक वर्ष से कम उम्र का बच्चा भी शामिल है।

naidunia_image

50 से अधिक लोग थे सवार

  • हादसे के समय माजदा वाहन में 50 से अधिक लोग सवार थे, जो शादी पश्चात आयोजित छट्ठी कार्यक्रम से लौट रहे थे।
  • हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। कई लोग वाहन में फंसे रह गए जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया।

इलाज जारी, मौके पर अफसर तैनात

  • घायलों को तत्काल खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और रायपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
  • कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। खरोरा पुलिस मौके पर मौजूद है और राहत-बचाव कार्य जारी है। वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल में पहुंच गए हैं।