• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: आठ आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला

छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और राज्य प्रशासनिक सेवा (SASP) के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना सूची जारी की है। इस फेरबदल में राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) और जिला पंचायत के प्रमुख पदों सहित कई विभागों के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह कदम राज्य की प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक गतिशील बनाने के उद्देश्य से उठाया गया

By Abhishek RaiEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Wed, 08 Jul 2026 10:02:32 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Jul 2026 10:23:03 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: आठ आईएएस और राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला
ट्रांसफर का प्रतीकात्मक विजुअल। अर्काइव

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला
  2. राज्य शासन ने प्रशासनिक आधार पर जारी किए नई पदस्थापना के आदेश
  3. अनेक जिलों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बदली पदस्थापना

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के आठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेशानुसार, रिमिजियस एक्का को नगरीय प्रशासन के साथ-साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं, गजेंद्र सिंह ठाकुर को उप सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग के पद पर तैनात किया गया है। प्रतीक जैन को जिला पंचायत कोरबा, सुरूचि सिंह को आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई, जयंत नाहटा को जिला पंचायत धमतरी, एम. भार्गव को जिला पंचायत दंतेवाड़ा, तन्मय खन्ना को जिला पंचायत बस्तर और दुर्गा प्रसाद अधिकारी को जिला पंचायत राजनांदगांव का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है।


राज्य प्रशासनिक अधिकारियों की भी बदली

इसके साथ ही, राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का भी तबादला किया गया है। इंद्रजीत बर्मन को स्वास्थ्य सेवाएं, राजीव कुमार पांडेय को उच्च शिक्षा संचालनालय, भारती चंद्राकर को मार्कफेड, दिनेश कुमार नाग को छ.ग. स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन और नयनतारा सिंह तोमर को चिकित्सा शिक्षा संचालनालय में पदस्थ किया गया है।

जिला पंचायतों के सचिव भी बदले

गोकुल राम राबटे मुंगेली, आशुतोष चतुर्वेदी बलरामपुर-रामानुजगंज और अभिषेक कुमार गुप्ता मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला पंचायत सीईओ बनाए गए हैं। प्रभाकर पांडेय को खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा शशांक पांडेय को रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन में नई जिम्मेदारी दी गई है।

निगम आयुक्त,जिला पंचायत सीईओ भी बदले

अरुण कुमार वर्मा को धमतरी नगर निगम का आयुक्त, ऋषिकेष तिवारी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ और विनय कुमार पोयाम को जांजगीर-चांपा का जिला पंचायत सीईओ नियुक्त किया गया है । इसके अलावा, प्रिया गोयल को भू-अभिलेख का अपर आयुक्त, योगेन्द्र श्रीवास को कोरिया का जिला पंचायत सीईओ और अतुल विश्वकर्मा को भू-अभिलेख का संयुक्त आयुक्त बनाया गया है । साथ ही, रामप्रसाद आंचला को कबीरधाम कलेक्टर कार्यालय, जीआर मरकाम को राजनांदगांव नगर निगम और विजयेंद्र सिंह को चिरमिरी नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया गया है ।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।