
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। राज्य शासन ने तीन वर्ष से एक ही डेस्क या कार्य पटल पर कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के डेस्क असाइनमेंट बदलने के निर्देश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के सचिव अविनाश चंपावत ने सभी विभागाध्यक्षों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों और विभाग प्रमुखों को पत्र भेजकर परिपत्र का तत्काल प्रभाव से पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
पत्र में कहा गया है कि लंबे समय तक एक ही कार्य पटल पर रहने से कर्मचारियों का अनुभव सीमित रह जाता है, जबकि समय-समय पर कार्य परिवर्तन से प्रशासनिक दक्षता और पारदर्शिता बढ़ती है। आदेश का सख्ती से पालन होने पर मंत्रालय सहित कई विभागों में व्यापक फेरबदल देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें- 45 करोड़ का निवेश दिलाने का झांसा, 1.13 करोड़ की ठगी, नागपुर से दो युवतियां गिरफ्तार, 'ब्लैक मनी वॉश' स्कैम का खुलासा
जानकारी के अनुसार जीएडी, लोक निर्माण, पीएचई, जल संसाधन, जीएसटी, स्कूल शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में कई अधिकारी-कर्मचारी छह से आठ वर्षों से एक ही डेस्क पर कार्यरत हैं। अब देखना यह है कि इस आदेश पर क्या कार्रवाई होती है।