• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ डाक विभाग में 25 साल बाद होगा बड़ा बदलाव, बनेंगे 4 नए संभाग, 9 संभागों का होगा पुनर्गठन

छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में 25 वर्ष बाद बड़ा पुनर्गठन होने जा रहा है। वर्तमान नौ डाक संभागों का विभाजन कर दंतेवाड़ा, गरियाबंद, कोरबा और कोरिया-एमसीबी के...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 18 Sep 2026 10:48:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 18 Sep 2026 10:48:42 PM (IST)
छत्तीसगढ़ डाक विभाग में 25 साल बाद होगा बड़ा बदलाव, बनेंगे 4 नए संभाग, 9 संभागों का होगा पुनर्गठन
छत्तीसगढ़ डाक विभाग में बदलेगा प्रशासनिक ढांचा।

HighLights

  1. रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभागों का विभाजन
  2. छत्तीसगढ़ डाक विभाग में बदलेगा प्रशासनिक ढांचा
  3. डाक महानिदेशक की पहल पर प्रशासनिक कसावट

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल में 25 वर्ष बाद बड़ा पुनर्गठन होने जा रहा है। वर्तमान नौ डाक संभागों का विभाजन कर दंतेवाड़ा, गरियाबंद, कोरबा और कोरिया-एमसीबी के चार नए संभाग गठित किए जा रहे हैं। बस्तर-कांकेर के विभाजन से दंतेवाड़ा, रायपुर से गरियाबंद, बिलासपुर से कोरबा और सरगुजा से कोरिया-एमसीबी संभाग बनाया जा रहा है।

गठन की प्रक्रिया जारी

विभागीय स्तर पर गठन की प्रक्रिया जारी है। यह पुनर्गठन डाक सेवाओं के विस्तार के साथ प्रशासनिक कामकाज को बेहतर बनाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है। खासकर बस्तर के दूरस्थ गांवों तक डाक सेवा पहुंचाने पर जोर है। 14 मई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आए डाक महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता ने भी बस्तर में दूरस्थ क्षेत्रों तक सेवाओं के विस्तार की बात कही थी।


यह भी पढ़ें- CG Weather: छत्तीसगढ़ में 19 से 24 सितंबर तक झमाझम बारिश के आसार, 22 से 24 के बीच भारी वर्षा का अलर्ट

अधीक्षकों के तबादले भी अटके

नए संभागों के गठन के कारण लंबे समय से प्रतीक्षित डाक अधीक्षकों की तबादला सूची जारी नहीं हो पा रही है। सरगुजा, रायगढ़, दुर्ग और कांकेर संभाग नियमित अधीक्षक के बिना संचालित हो रहे हैं।