
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर: वरिष्ठ महिला पेंशनरों के सम्मान, अधिकार और सामाजिक सुरक्षा पर केंद्रित सम्मेलन में भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति इरानी को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित करने की तैयारी है।भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव से मुलाकात कर 20 दिसंबर को रायपुर में होने वाले महिला सीनियर सिटीजन पेंशनर कल्याण सम्मेलन-2026 में प्रमुख नेताओं की सहभागिता सुनिश्चित कराने का आग्रह किया।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को मुख्य अतिथि तथा महासमुंद सांसद और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी को सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए आमंत्रित करने में सहयोग मांगा।
इस पर किरणदेव ने तत्काल मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से फोन पर चर्चा की। उन्होंने रूपकुमारी चौधरी से भी बात करने और स्मृति ईरानी के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान महासंघ के प्रतिनिधियों से मुलाकात कराने का आश्वासन दिया।
महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव से निम्नलिखित नेताओं को सम्मेलन में शामिल करने हेतु सहयोग मांगा:
मुख्य वक्ता: भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी।
मुख्य अतिथि: प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े।
कार्यक्रम की अध्यक्षता: महासमुंद सांसद एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी।
पेंशनर महासंघ के आग्रह पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने सकारात्मक पहल करते हुए तत्काल मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े से फोन पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने सांसद रूपकुमारी चौधरी से भी इस संबंध में बात करने की बात कही। किरण देव ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि स्मृति ईरानी के आगामी छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान महासंघ के प्रतिनिधियों की उनसे विशेष मुलाकात कराई जाएगी, ताकि सम्मेलन का निमंत्रण औपचारिक रूप से दिया जा सके।