• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही: 5वीं-8वीं की मार्कशीट में गड़बड़ी; किसी का नाम तो किसी की जन्मतिथि गलत

इन गलतियों के कारण विद्यार्थियों और पालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए त्रुटिपूर्ण अंकसूचियों को वापस लेने और सुधार की...और पढ़ें

By Vakesh SahuEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 11:55:47 AM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 11:55:47 AM (IST)
छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही: 5वीं-8वीं की मार्कशीट में गड़बड़ी; किसी का नाम तो किसी की जन्मतिथि गलत
छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही दिखी है (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. नाम-जन्मतिथि से लेकर स्कूलों के नाम तक में त्रुटियां
  2. देर से मिली अंकसूचियां अब लौटाई जा रहीं
  3. एक जुलाई तक सुधार के लिए मांगी गई जानकारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। पांचवीं और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा में इस बार छात्रों को अंकसूचियां काफी देर से मिलीं। लेकिन वितरण के बाद उनमें कई त्रुटियां सामने आने लगी हैं। कई स्कूलों में पहुंची सैकड़ों अंकसूचियों में विद्यार्थियों के नाम, जन्मतिथि और स्कूलों के नाम तक गलत दर्ज पाए गए हैं। इन त्रुटियों के कारण विद्यार्थियों और पालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए त्रुटिपूर्ण अंकसूचियों को वापस लेने और सुधार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी विकासखंडों को निर्देश जारी कर कहा है कि सत्र 2025-26 की केंद्रीकृत परीक्षा की अंकसूचियां संकुल समन्वयकों के माध्यम से संबंधित विद्यालयों तक पहुंचा दी गई हैं। अब जिन अंकसूचियों में त्रुटियां हैं, उन्हें एक जुलाई तक संकलित कर कार्यालय में जमा की जाए, ताकि समय पर मुद्रक को भेजकर सुधार कराया जा सके।


उल्लेखनीय है कि स्कूल शिक्षा विभाग पिछले वर्ष से पांचवीं और आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा आयोजित कर रहा है। इस व्यवस्था में विद्यार्थियों को फेल नहीं किया जाता और पूरक परीक्षा में सफल नहीं होने की स्थिति में भी उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाता है। इस वर्ष परीक्षा परिणाम 30 अप्रैल को घोषित किए गए थे।

ऐसे होगी त्रुटिपूर्ण अंकसूचियों की जांच और सुधार

  • विद्यालय पहले अंकसूची का परीक्षाफल, दाखिल-खारिज रजिस्टर और अन्य शैक्षणिक दस्तावेजों से मिलान करेंगे। केवल वास्तविक टंकन त्रुटि पाए जाने पर ही सुधार के लिए अंकसूची स्वीकार होगी।
  • त्रुटि वाले हिस्से को लाल स्याही से गोला लगाकर सही जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • संबंधित दस्तावेज संलग्न कर अंकसूची कार्यालय में जमा करनी होगी।
  • सभी संशोधित अंकसूचियां संकुल समन्वयकों के माध्यम से एक जुलाई तक भेजना अनिवार्य किया गया है।

यह भी पढ़ें- शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी के खिलाफ ‘छात्रों की गूंज’, इंदौर में कांग्रेस ने शुरू किया अभियान, कलेक्ट्रेट का घेराव, दिल्ली कूच करेंगे विद्यार्थी

देरी के बाद बढ़ी परेशानी

स्कूलों का कहना है कि अंकसूचियां पहले ही काफी देर से मिलीं, ऐसे में अब त्रुटियों के कारण सुधार प्रक्रिया में अतिरिक्त समय लगेगा। इसका असर विद्यार्थियों के दस्तावेजी कार्य और आगामी शैक्षणिक प्रक्रियाओं पर भी पड़ सकता है। ऐसे में विभाग समयबद्ध सुधार पर जोर दे रहा है।