• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ को रेलवे का बड़ा तोहफा, एलटीटी-सांतरागाछी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, प्रदेश के कई जिलों को होगा फायदा

Festive Special Train: नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और सांतरागाछी...और पढ़ें

By Goswami SahuEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 07:03:20 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 07:03:20 PM (IST)
छत्तीसगढ़ को रेलवे का बड़ा तोहफा, एलटीटी-सांतरागाछी के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, प्रदेश के कई जिलों को होगा फायदा
त्योहारों में कन्फर्म टिकट की राह हुई आसान।

HighLights

  1. त्योहारों में कन्फर्म टिकट की राह हुई आसान
  2. सांतरागाछी-एलटीटी पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी
  3. दुर्ग, रायपुर और रायगढ़ के यात्रियों को राहत

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर। नवरात्र, दुर्गा पूजा और दशहरा में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) और सांतरागाछी के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह साप्ताहिक ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे लगाएगी। उम्मीद की जा रही है इससे यात्रियों को कन्फर्म बर्थ की सुविधा मिलेगी।

6 से 27 अक्टूबर तक हर मंगलवार को चलेगी

गाड़ी संख्या 01107 एलटीटी-सांतरागाछी पूजा स्पेशल ट्रेन छह से 27 अक्टूबर तक हर मंगलवार को एलटीटी से चलेगी। इसी तरह वापसी में गाड़ी संख्या 01108 सांतरागाछी-एलटीटी पूजा स्पेशल आठ से 29 अक्टूबर तक हर गुरुवार को सांतरागाछी से रवाना होगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत यह ट्रेन गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ स्टेशनों पर रुकेगी।


एलटीटी से दोपहर सवा दो बजे पहुंचेगी रायपुर

एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल (01107) एलटीटी से रात 08.20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 02.15 बजे दुर्ग, दोपहर 02.55 बजे रायपुर, शाम 04.45 बजे बिलासपुर और 06.33 बजे रायगढ़ पहुंचेगी। तीसरे दिन सुबह पांच बजे यह ट्रेन सांतरागाछी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- नाखूनों में छिपी थी 2 साल पुरानी मर्डर मिस्ट्री, रायपुर में DNA मैच होते ही पकड़े गए महिला के हत्यारे, 3 गिरफ्तार

वापसी में सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल (01108) सांतरागाछी से सुबह 11 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 08.08 बजे रायगढ़, 10.25 बजे बिलासपुर तथा अगले दिन रात 12.05 बजे रायपुर और 01.10 बजे दुर्ग होते हुए रात 09.30 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

दुर्ग, रायपुर व बिलासपुर में ठहराव

इस स्पेशल ट्रेन में दो पावरकार, 15 एसी-थ्री, तीन एसी-टू, एक एसी-फर्स्ट और एक पेंट्रीकार सहित कुल 22 एलएचबी कोच की सुविधा रहेगी। मार्ग में यह ट्रेन ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर, टाटानगर और खड़गपुर स्टेशनों पर रुकेगी।