• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के 1.50 लाख पेंशनरों के लिए बड़ी राहत, सरकार खुद तय करेगी महंगाई राहत, अब एमपी की NOC की जरूरत नहीं

छत्तीसगढ़ के करीब 1.50 लाख पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। अब राज्य सरकार को पेंशनरों को महंगाई राहत (डीआर) देने के लिए मध्यप्र...और पढ़ें

By Roshanlal SinhaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 09:17:49 AM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 09:46:33 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के 1.50 लाख पेंशनरों के लिए बड़ी राहत, सरकार खुद तय करेगी महंगाई राहत, अब एमपी की NOC की जरूरत नहीं
छत्तीसगढ़ के 1.50 लाख पेंशनरों के लिए बड़ी राहत (AI तस्वीर)

HighLights

  1. 1.50 लाख पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर
  2. छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को मिली मध्य प्रदेश की सहमति से मुक्ति
  3. छत्तीसगढ़ सरकार महंगाई राहत संबंधी आदेश स्वयं जारी कर सकेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। छत्तीसगढ़ के करीब 1.50 लाख पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के लिए राहत भरी खबर है। अब राज्य सरकार को पेंशनरों को महंगाई राहत (डीआर) देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार की अनुमति लेने की आवश्यकता नहीं होगी। छत्तीसगढ़ सरकार अपने वित्तीय प्रविधानों के आधार पर महंगाई राहत संबंधी आदेश स्वयं जारी कर सकेगी।

पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष यशवंत देवान ने बताया कि मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के वित्त सचिवों के संयुक्त हस्ताक्षर से हुए समझौते के बाद 17 जुलाई को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। अब तक मध्यप्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के तहत पेंशनरों को देय लाभों के भुगतान के लिए दोनों राज्यों की सहमति आवश्यक थी। इस प्रक्रिया में कई महीने लग जाते थे, जिससे महंगाई राहत के आदेश जारी होने में देरी होती थी और पेंशनरों को लंबे समय तक इसका लाभ नहीं मिल पाता था।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को मिली बड़ी राहत, लेकिन राज्य के खजाने पर बोझ बरकरार, हर साल हो रहा 2,000 करोड़ का नुकसान

देवान ने बताया कि वर्तमान में भी छत्तीसगढ़ के लाखों पेंशनर 86 माह की महंगाई राहत से वंचित हैं। इस मांग को लेकर पेंशनर्स एसोसिएशन ने 20 जुलाई को भोपाल और रायपुर में प्रदर्शन की घोषणा की थी। हालांकि, सरकार के आश्वासन के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया गया।

उनका कहना है कि सरकार के त्वरित निर्णय के चलते दोनों राज्यों के बीच पूर्व में लागू सहमति की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ के पेंशनरों को जल्द ही दो प्रतिशत महंगाई राहत के साथ लंबित 86 माह की महंगाई राहत का लाभ भी मिल सकेगा।