• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब अचानक भारी-भरकम नहीं आएगा बिजली बिल, दिसंबर में होगा समायोजन

अब यदि किसी उपभोक्ता के यहां लगातार तीन महीने तक तय सीमा से अधिक बिजली की खपत होती है और इसके कारण कनेक्शन का लोड बढ़ाया जाता है, तो उसका अतिरिक्त शुल...और पढ़ें

By Satish PandeyEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 06:08:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 10:22:56 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अब अचानक भारी-भरकम नहीं आएगा बिजली बिल, दिसंबर में होगा समायोजन
बढ़े हुए लोड चार्ज के लिए लागू हुई नई व्यवस्था।

HighLights

  1. उपभोक्ताओं पर अचानक नहीं पड़ेगा आर्थिक बोझ
  2. लोड बढ़ने का अतिरिक्त शुल्क अगले महीने नहीं
  3. बढ़े हुए लोड चार्ज के लिए लागू हुई नई व्यवस्था

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली कनेक्शन का लोड बढ़ाने पर लगने वाले शुल्क के नियम में बदलाव किया है। अब यदि किसी उपभोक्ता के यहां लगातार तीन महीने तक तय सीमा से अधिक बिजली की खपत होती है और इसके कारण कनेक्शन का लोड बढ़ाया जाता है, तो उसका अतिरिक्त शुल्क अगले महीने के बजाय दिसंबर के बिजली बिल में जोड़ा जाएगा।

उपभोक्ताओं पर एक साथ ज्यादा आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा

कंपनी का कहना है कि इससे उपभोक्ताओं पर एक साथ ज्यादा आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा और बिल को लेकर होने वाले विवाद भी कम होंगे। पहले तीन महीने तक अधिक बिजली खपत होने पर कंपनी लोड बढ़ाकर उसका अतिरिक्त शुल्क अगले ही महीने के बिल में जोड़ देती थी। कई मामलों में उपभोक्ताओं को इसकी पूर्व जानकारी नहीं होती थी।


अचानक बिल की राशि बढ़ने पर वे बिजली दफ्तर पहुंचकर शिकायत करते थे। जांच में सामने आता था कि अतिरिक्त राशि लोड वृद्धि के कारण जोड़ी गई है, जिससे उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ रहा था।

शिकायतों के बाद कंपनी का फैसला

बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि लगातार तीन माह तक स्वीकृत क्षमता से अधिक बिजली उपयोग होने पर तकनीकी मानकों के अनुरूप लोड बढ़ाया जाता है। इससे उपभोक्ता के कनेक्शन और विद्युत उपकरणों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

हालांकि, बिल में तत्काल अतिरिक्त शुल्क जुड़ने से बड़ी संख्या में शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों को देखते हुए कंपनी ने निर्णय लिया है कि बढ़े हुए लोड का शुल्क अब दिसंबर के बिल में ही समायोजित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ की महिला किसान का कमाल, 15 पौधों से खड़ा किया लाल चंदन का संसार, आज देश-विदेश में है मांग

स्वेच्छा से भी बढ़वा सकते हैं लोड

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी उपभोक्ता को पहले से ही अधिक बिजली उपयोग की आवश्यकता है, तो वह स्वेच्छा से बिजली कार्यालय में आवेदन देकर अपना स्वीकृत लोड बढ़वा सकता है। इससे भविष्य में अतिरिक्त भार शुल्क और बिल संबंधी विवादों से बचा जा सकेगा। नई व्यवस्था से विशेष रूप से उन घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनके बिजली बिल में अचानक बढ़ोतरी होने पर भ्रम और असंतोष की स्थिति बन जाती थी।