• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा कदम, साय सरकार और UNICEF मिलकर बनाएंगे मास्टर प्लान, CM ने दिए निर्देश

कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य सरकार यूनीसेफ के तकनीकी सहयोग से समन्वित रणनीति तैयार करेगी।

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 23 Jul 2026 04:01:41 PM (IST)Updated Date: Thu, 23 Jul 2026 04:01:41 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा कदम, साय सरकार और UNICEF मिलकर बनाएंगे मास्टर प्लान, CM ने दिए निर्देश
साय सरकार और UNICEF मिलकर बनाएंगे मास्टर प्लान

HighLights

  1. यूनीसेफ के साथ मिलकर कुपोषण से लड़ेगी सरकार
  2. सीएम साय से यूनिसेफ की प्रतिनिधि ने की मुलाकात
  3. UNICEF के तकनीकी सहयोग से बनाएंगे साझा कार्ययोजना

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, रायपुर। कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य सरकार यूनीसेफ के तकनीकी सहयोग से समन्वित रणनीति तैयार करेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संबंधित विभागों को संयुक्त और परिणामोन्मुख कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री से बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में यूनीसेफ की भारत प्रतिनिधि सिंथिया मैककैफ्रे ने मुलाकात की। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, कुपोषण उन्मूलन और बच्चों के समग्र विकास पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ माताएं और बच्चे ही विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव हैं। उन्होंने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा आदिम जाति विकास विभाग को यूनीसेफ के सहयोग से कार्ययोजना तैयार करने कहा, जिससे शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर और कुपोषण में कमी लाई जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण को सरकार सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।


इससे पहले मुख्यमंत्री ने सिंथिया मैककैफ्रे का शाल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मैककैफ्रे ने यूनीसेफ के 75 वर्ष पूरे होने पर भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी विशेष स्मारक डाक टिकट मुख्यमंत्री को भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव विकासशील, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, प्रदेश में यूनीसेफ की प्रमुख सीमा कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।