• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने हिमाचल गया था छत्तीसगढ़ का युवक, 3 दिन बाद इस हालत में मिली लाश

दोस्तों के साथ हिमाचल प्रदेश घुमने गए एक व्यक्ति की मौत लैंड स्लाइडिंग की चपेट में आने से हो गई है। मृतक ट्रैकिंग के लिए अकेले गया था, जहां यह हादसा ह...और पढ़ें

By Roman TiwariEdited By: Roman Tiwari
Publish Date: Sun, 10 Aug 2025 12:04:19 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 Aug 2025 12:25:16 PM (IST)
दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने हिमाचल गया था छत्तीसगढ़ का युवक, 3 दिन बाद इस हालत में मिली लाश
लैंड स्लाइड में दबने से व्यक्ति की मौत (सांतेकित फोटो)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के व्यक्ति की हिलाचल प्रदेश में मौत
  2. दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाने गया था युवक
  3. लैंड स्लाइड की चपेट में आने से हुआ यह हादसा

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर : भारत के उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण लगातार प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं। पिछले कुछ समय से भारी बारिश के कारण जगह-जगह लैंड स्लाइड और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं, इन प्राकृतिक घटनाओं का अब कई लोग शिकार हो चुके हैं और अपनी जान गवां चुके हैं। इन हादसों में छत्तीसगढ़ के भी एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

naidunia_image

जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के तंगलींग में रायपुर के उरकुरा निवासी 37 वर्षीय पोषण आडिल की लैंडस्लाइड में दबकर मृत्यु हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गया था, लेकिन ट्रैकिंग के दौरान अकेले ही निकल गया। यह हादसा पांच अगस्त को हुआ, जिसकी जानकारी स्वजनों को तीन दिन बाद मिली। हिमाचल प्रशासन ने शव को हरिद्वार भेजा, जहां स्वजनों की उपस्थिति में अंत्येष्टि की गई।


जानकारी के अनुसार, पोषण 31 जुलाई को पांच दोस्तों शिव, धनेश्वर, संजय, हरिशंकर और निखिल सिंह के साथ हिमाचल यात्रा पर निकला था। एक अगस्त को सभी दिल्ली पहुंचे और वहां से किन्नौर यात्रा के लिए रवाना हुए। यात्रा के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन में पोषण का स्लाट चार अगस्त का मिला, जबकि उसके दोस्त तीन अगस्त को निकल गए।

naidunia_image

मृतक पोषण तंगलींग में रुका रहा और अगले दिन ट्रैक पर निकल पड़ा। 5 अगस्त की शाम 7:38 बजे दोस्तों से उसकी आखिरी बार बात हुई, जब वह गणेश गुफा के पास था। उसी दिन इलाके में लैंडस्लाइड और पानी के तेज बहाव की सूचना मिली। सात अगस्त को दोस्तों ने स्थानीय थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें:Raipur News: संदिग्ध हालत में मिला मां-बेटी शव, पुलिस ने जताई हत्या की आंशका

बाद में मिली एक शव की पहचान पोषण आडिल के रूप में हुई। 8 अगस्त को पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंपा गया। पोषण पेशे से पेंटर था और अपने परिवार के साथ उरकुरा में रहता था।